फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazi Miyan Festivities Wedding Dominated Day Marriage Called Off Night Devotees Arrived Purvanchal

गाजी मियां रह गए कुंआरे: दिनभर निकाह का छाया रहा उल्लास, रात में टूटी शादी; पूर्वांचलभर से पहुंचे जियारतमंद

Tue, 26 May 2026 03:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 03:01 PM IST
सार

वाराणसी में गाजी मियां के निकाह को लेकर दिनभर उल्लास का माहौल रहा। रात में परंपरा के तहत शादी टूटने की रस्म निभाई गई। गाजी मियां की बरात 12 मोहल्लों से गुजरते हुए तीन घंटे में दरगाह पहुंची। मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जियारतमंद पहुंचे और अकीदत पेश की।

विज्ञापन
Ghazi Miyan Festivities Wedding Dominated Day Marriage Called Off Night Devotees Arrived Purvanchal
सैयद सालार मसूद गाजी मियां शादी के वक्त जुटे अकीदतमंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

सैयद सालार मसूद गाजी मियां की शादी को लेकर बड़ी बाजार स्थित मजार पर जियारतमंदों की भीड़ उमड़ी रही। पूर्वांचलभर से पहुंचे लोगों ने दरगाह में जियारत कर मेले का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन


दिनभर मेला और जियारत का सिलसिला चलता रहा। मगर, रात में गाजी मियां की बरात निकाली गई और रस्मों-रिवाजों के दौरान हुए वाद-विवाद के बीच शादी टूट गई। प्रदेशभर में दरगाहों पर गाजी मियां की शादी का मेला नहीं लगने से यहां काफी लोग पहुंचे थे। दरगाह के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन


ज्येष्ठ मास में अधिकमास लग जाने से आठ साल बाद इस बार गाजी मियां की शादी का लग्न सवा दो माह बाद निकाला गया था। 15 मई को पलंग पीढ़ी का जुलूस बहराइच दरगाह के लिए निकाला गया था। वहां इस बार मेला नहीं लगने से भीड़ यहां की दरगाह पर ही पहुंची थी। रविवार सुबह दरगाह पर कुरानख्वानी और चादरपोशी के बाद मेला शुरू हो गया। दरगाह के आसपास के 10 से अधिक मोहल्लों में लगे मेले में धूप के बावजूद लोग परिवार के साथ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने झूले और चरखी का लुत्फ उठाया तथा खिलौनों को लेकर बच्चे चहकते नजर आए। महिलाओं ने शृंगार और घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं, जबकि खानपान की दुकानों पर लोगों ने चटपटे व्यंजनों का स्वाद लिया। शाम ढलते ही मेले में भीड़ बढ़ गई। दरगाह कमेटी की निगरानी में रात नौ बजे के बाद परंपरानुसार पूरी अकीदत के साथ जैनपुरा स्थित हाजी सन्नाउल्लाह के आवास से बरात निकाली गई। आठ फीट का आदमकद निशान, छत्तूर (छतरी), शादी का जोड़ा और शृंगार सामग्री बरात में शामिल थी।

मेलार्थियों की सेहत जांची, दवा वितरित
सुल्तान क्लब की ओर से बड़ी बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक के नेतृत्व में मेले में घूमने आए बच्चे, पुरुष और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में जिन लोगों में कोई समस्या मिली, उन्हें निशुल्क दवा दी गई। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव और जनगणना में सहयोग के लिए जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed