{"_id":"6105ad2f8ebc3e094862c451","slug":"ghats-lost-contact-changed-aarti-site-varanasi-news-vns6035805171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों का संपर्क टूटा, बदला आरती स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों का संपर्क टूटा, बदला आरती स्थल
विज्ञापन
घाटों का संपर्क टूटा, बदला आरती स्थल
63.70 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, तटीय इलाके में रहने वालों की धड़कने तेज
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बरसात का असर अब बनारस में नजर आने लगा है। शनिवार को गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 63.70 मीटर दर्ज किया गया।
शनिवार की शाम को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा। वहीं, अस्सी से राजघाट के बीच घाटों का आपसी संपर्क भी समाप्त हो गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 63.40 मीटर था। इसके बाद गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा घाट पर बाढ़ की आशंका से किनारों पर जहां नौका सुरक्षित करने में नाविक लगे हैं, वहीं दूसरी ओर दुकानें भी अब ऊपर की ओर खिसकने लगी हैं। जलस्तर बढ़ने से वरुणा में पलट प्रवाह की आशंका से तटवासियों की चिंता बढ़ने लगी है।