फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghats in varanasi Four cruises will ride from Rajghat to assi in ganga trial will start from Magh Purnima 2022 amid mahashivratri

काशी में बदलेंगे घाट के ठाठ: राजघाट से अस्सी तक की लहरों पर सवार होंगे चार क्रूज, माघ पूर्णिमा से शुरू होगा ट्रायल

Wed, 09 Feb 2022 09:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 09:39 AM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की ठाठ जल्द ही बदली-बदली नजर आएगी। बहुत जल्द ही गंगा में चार क्रूजों का संचालन शुरू होगा। इसके बाद देसी, विदेशी पर्यटक यहां गंगा में क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे। फिलहाल इस समय गंगा में अलकनंदा और रोरो सर्विस दो क्रूज चल रहे हैं।

विज्ञापन
ghats in varanasi Four cruises will ride from Rajghat to assi in ganga  trial will start from Magh Purnima 2022 amid mahashivratri
वाराणसी में क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगधार से शिव के एकाकार का सपना साकार होने के साथ ही काशी में जल परिवहन को गति मिलने की उम्मीद है। माघ पूर्णिमा पर राजघाट से अस्सी तक चार क्रूज को गंगा की लहरों पर सवार करने की तैयारी है। इसमें घाट के दोनों छोर से क्रूज श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ललिता घाट तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन


यह प्रयोग सफल रहा तो काशी विश्वनाथ का दर्शन जलमार्ग से करने का श्रद्धालुओं का सपना जल्द साकार हो सकेगा। बहुत जल्द ही गंगा में चार क्रूजों का संचालन शुरू होगा। इसके बाद देसी, विदेशी पर्यटक यहां गंगा में क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


क्रूज पर दिखाया जाएगा काशी से संबंधित वीडियो
खास बात यह है कि गंगा घाटों के किनारे से जब क्रूज गुजरेगा तो लोगों को घाटों से जुड़ी  जानकारियां और उसको लेकर तैयार वीडियो भी दिखाए जाएंगे। फिलहाल इस समय गंगा में अलकनंदा और रोरो सर्विस दो क्रूज चल रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाकर चार करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ghats in varanasi Four cruises will ride from Rajghat to assi in ganga  trial will start from Magh Purnima 2022 amid mahashivratri
वाराणसी में चलेंगे क्रूज। - फोटो : फाइल

इसके बाद राजघाट से अस्सी तक का सफर लोग कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से माघ पूर्णिमा से इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसी क्रूज से शिवभक्तों को ललिता घाट भी पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। महाशिवरात्रि पर भीड़ को लेकर प्रशासन ने जल परिवहन की कार्ययोजना बना ली है। 

ghats in varanasi Four cruises will ride from Rajghat to assi in ganga  trial will start from Magh Purnima 2022 amid mahashivratri
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  माघ पूर्णिमा से गंगा में चार क्रूज के संचालन की तैयारी है। इसको लेकर सभी औपचारिकताएं समय से पूरी करा ली जाएंगी। महाशिवरात्रि पर काशी आने वाले शिवभक्तों को ललिता घाट जाने के साथ ही राजघाट से अस्सी तक भी इस पर सवारी कर सकेंगे। 
पढ़ेंः एप बताएगा बाबा दरबार में आपका नंबर कब आएगा, मंदिर में भीड़ की स्थिति और रास्तों की जानकारी भी मिलेगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed