{"_id":"58b6fc8d4f1c1bbe1c8319be","slug":"genral-vk-singh-ask-in-railly-please-vote-for-best-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके सिंह ने चला गजब की चाल,फौजी होने का हवाला देकर मांगा वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीके सिंह ने चला गजब की चाल,फौजी होने का हवाला देकर मांगा वोट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि वह फौजी हैं और दो टूक बात कहते हैं। वह बुधवार को मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा के भाजपा-अपना दल (सोनेलाल) के संयुक्त प्रत्याशी रमाशंकर पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को वोट दीजिए जो एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को मजबूत करे। केंद्र और प्रदेश में एक जैसी सरकार होगी तभी ठीक से विकास होगा। सभा को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया।
जनरल सिंह ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर आया हूं। आप यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिताइए, फिर आऊंगा और जो कहेंगे वह करूंगा। केंद्र सरकार प्रदेश को जो धन देती है, उसका सदुपयोग तभी हो सकता है जब यहां भी एनडीए की ही सरकार हो।
विज्ञापन
प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। आपका परिचित जीतेेेेगा तो आप केंद्र की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकेंगे।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बसपा और सपा ने बारी-बारी से शासन करके उत्तर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया और खूब लूटपाट की। इसमें प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गई है।
सूबे में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। बहूं-बेटियों की इज्जत भी खतरे में है। ऐसे में जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाए।