फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   general coaches increased in 12 pairs of trains including Shivganga express passengers get relief

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... : शिवगंगा समेत 12 जोड़ी ट्रेनों में बढ़े 32 जनरल कोच, इन पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

Sat, 14 Dec 2024 01:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 01:11 AM IST
सार

Varanasi News : जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सहूलियत और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने यह निर्णय लिया है। कई ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। आनंद विहार टर्मिनस से 15 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक चलने वाली 05284 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का संचलन प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सप्ताह में दो दिन किया जाएगा।

विज्ञापन
general coaches increased in 12 pairs of trains including Shivganga express passengers get relief
पूर्वांचल के रेल यात्रियों को मिलेगी सहूलियत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनरल टिकट पर दिल्ली, मुंबई, रामेश्वरम, देहरादून अन्य महानगरों में सफर करने वाले वाराणसी समेत पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के शिवगंगा, बनारस-नई दिल्ली समेत 12 जोड़ी ट्रेनों में 32 जनरल कोच बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 12559/12560 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15159/15160 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, 22536/22535 बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस, 22581/22582 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15119/15120 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 15008/15007 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15003/15004 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस, 15050/15049 गोरखपुर-कोलकाता-एक्सप्रेस, 15054/15053 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस, 15115/15116 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, 22531/22532 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल अब सप्ताह में दो दिन
05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को अब द्विसाप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। ऑपरेशनल कारणों के चलते इस ट्रेन की आवृत्ति में कमी की गई है।

मुजफ्फरपुर से 14 से 31 दिसंबर तक चलने वाली 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। इसी प्रकार आनंद विहार टर्मिनस से 15 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक चलने वाली 05284 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का संचलन प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed