{"_id":"6570c8866e50e693c10a5d84","slug":"gbc-853-mous-broken-in-five-months-investment-reduced-by-rs-143195-crore-varanasi-news-c-20-1-vns1056-444219-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीसी : पांच माह के दौरान टूटे 853 एमओयू, 143195 करोड़ निवेश घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीसी : पांच माह के दौरान टूटे 853 एमओयू, 143195 करोड़ निवेश घटा
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल के औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वाराणसी मंडल से 179339 करोड़ के निवेश का लक्ष्य था और 1101 एमओयू हुए थे। पांच माह के दौरान 853 एमओयू टूटे और 143195 करोड़ का निवेश घटा है। 23 विभागों की ओर से 1101 एमओयू पर हुए समझौते में अब 17 विभागों की ओर से 248 परियोजनाएं जमीन पर उतर रही हैं। वाराणसी मंडल में 36144 करोड़ का निवेश होगा।
वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर में इन निवेशकों ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री और अन्य तैयारियां शुरू कर दीं हैं। उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र विभाग में कंपनियों की ओर से निवेशकों ने संपर्क करना शुरू किया है। ढाई सौ से अधिक विभागों के कागजात संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय में आ गए हैं। कंपनियों की ओर से मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया और पिंडरा, हरहुआ, सारनाथ समेत रिंग रोड किनारे परियोजनाओं के बाबत जमीन की रजिस्ट्री शुरू की गई है। कुछ कंपनियों ने इस नवरात्र में अपने जमीन का भूमि पूजन भी करा दिया है। मिर्जामुराद, राजातालाब में कपड़े की दो नामी कंपनियों की चाहरदीवारी भी बन रही है।
--
बनारस में 18684.35 करोड़ से लगेंगे 89 प्रोजेक्ट
वाराणसी मंडल के संयुक्त उद्योग आयुक्त उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले के लिए 478 एमओयू और 13942.94 करोड़ का निवेश हुआ था। हालांकि अब 89 प्रोजेक्ट तैयार हैं, जिसमें 18684.35 करोड़ निवेश होना है।
विज्ञापन
जौनपुर में सबसे ज्यादा और चंदौली में सबसे कम प्रोजेक्ट
उद्योग अधिकारियों के अनुसार वाराणसी को छोड़ दिया जाए तो अन्य तीन जिलों जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में सबसे अधिक 64 प्रोजेक्ट जौनपुर में लगेंगे। जबकि गाजीपुर में 55 और चंदौली में सबसे कम 40 प्रोजेक्ट लगेंगे। जौनपुर जिले के लिए 131 एमओयू और 9811.68 करोड़ का निवेश हुआ था। इसमें अब 64 प्रोजेक्ट तैयार है, जिसमें 855.41 करोड़ निवेश होना है। गाजीपुर में 246 एमओयू और 2839.28 करोड़ का निवेश हुआ था, जिसमें 55 प्रोजेक्ट सामने आए, जो 450.03 करोड़ का निवेश करेंगे। उधर, चंदौली में 246 एमओयू और 277265.7 करोड़ का निवेश था, जिसमें 16154.25 के निवेश से 40 प्रोजेक्ट लगेंगे।