{"_id":"589f75e54f1c1bb61f378531","slug":"gas-tank-explode-five-injured-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस टंकी में विस्फोट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस टंकी में विस्फोट, पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 12 Feb 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर थाना अंतर्गत गुरुधाम चौराहा के समीप शनिवार की दोपहर रिक्शा ट्रॉली पर रखी गैस टंकी में विस्फोट हो गया। इससे गुब्बारों में गैस भरी जाती थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। हादसे में चाय बेचने वाली महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना के लगभग 45 मिनट बाद पहुंची भेलूपुर पुलिस पर इलाकाई लोगोें ने जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक क्षेत्र में अफरातफरी मची रही।
किरहिया निवासी राजकुमार गैस भरा गुब्बारा बेचता है। रोजाना की भांति शनिवार की दोपहर वह अपनी रिक्शा ट्राली लेकर गुरुधाम चौराहा के समीप पहुंचा। वहां रिक्शा ट्रॉली खड़ी कर पान खाने चला गया। इसी दौरान रिक्शा ट्रॉली पर रखी गैस टंकी में विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टंकी के टुकड़े दस से पंद्रह फीट की ऊंचाई तक उड़े। धमाके की चपेट में आकर ट्रॉली चालक बिहार निवासी नोनू व अरुण जायसवाल, सोनभद्र निवासी चौथीराम, चाय दूकानदार फूलमती और पैथालॉजी सेंटर का कर्मचारी बालाजी नगर कॉलोनी निवासी लव कुमार घायल हो गए।
नोनू और अरुण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी तीन को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, धमाके से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों और दूकानों से निकलकर बाहर आ गए। इस बीच, टंकी मालिक राजकुमार मौके से भाग निकला। सूचना के काफी देर बाद पहुंचने से नाराज लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। भेलूपुर इंस्पेक्टर ने टंकी मालिक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।