वाराणसी: गार्बेज फ्री सिटी की टीम ने मंदिर के आसपास किया निरीक्षण, स्वच्छता सर्वे के लिए जनता से पूछे जा रहे सवाल
फिलहाल स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक के मामले में वाराणसी दूसरे नंबर पर है। अब तक वाराणसी का कुल सिटीजन फीडबैक का स्कोर 23,144 है। इतने लोगों ने ऑनलाइन आवेदन फीड किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए वाराणसी नगर निगम ने कमर कस ली है। गार्बेज फ्री सिटी के लिए आई टीम ने बृहस्पतिवार को विश्वनाथ मंदिर के आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। टीम से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि तकरीबन 20 दिन यहां रहेंगे।
बगैर किसी को बताए सर्वेक्षण करेंगे। फिर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। इसके आधार पर स्वच्छता में रैंकिंग तय की जाएगी। बताया कि आम जनता से सवाल पूछा जा रहा है। शहर के नाम के साथ सफाई व्यवस्था कैसी है। सड़कों का हाल क्या है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के सवालों के जवाब देने होंगे।
फिलहाल वाराणसी दूसरे नंबर पर
सवालों के जवाब के आधार पर जो अंक प्राप्त होंगे, इसी आधार पर अंकों को जोड़ के आधार पर नंबरिंग तय की जाएगी। फिलहाल स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक के मामले में वाराणसी दूसरे नंबर पर है। अब तक वाराणसी का कुल सिटीजन फीडबैक का स्कोर 23,144 है। इतने लोगों ने ऑनलाइन आवेदन फीड किया है।
नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दें। अंतिम तिथि अप्रैल में समाप्त हो गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के आधार पर रैकिंग तय की जाएगी। टीम वाराणसी से पहले प्रयागराज में थी। वहां 10 दिनों तक निरीक्षण किया।