फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangrape victim minor girl protest for justice at mau

पुलिस के रवैये से परेशान गैंगरेप पीड़िता कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी

Wed, 01 Aug 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victim minor girl protest for justice at mau
gangrape victim - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती है। बावजूद इसके आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप ,गैंगरेप और हत्या जैसी घटनाएं सामने आती है। इनमें से सभी को न्याय नहीं मिल पाता और आरोपी खुलेआम नए शिकार की तलाश में रहते है।

ऐसी ही एक किशोरी यूपी के मऊ जिले की है जो न्याय के लिए भटक रही है। बलात्कार पीड़िता पुत्री को न्याय दिलाने के लिए मां बेटी के संग मंगलवार को मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गई।  पीड़िता का आरोप है कि उसकी पुत्री के संग मनबढ़ों ने बीते 20 जुलाई को बलात्कार किया। उसके द्वारा शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उस पर सुलह करने का दबाव बना रही।
विज्ञापन


पीड़ित महिला एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपी। इसमें पीड़िता ने बताया कि बीते 20 जुलाई को वह अपने मायके गई थी। इस दौरान उसकी पुत्री घर में अकेली थी। कुछ मनबढ़ उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के संग दुष्कर्म किए। दूसरे दिन उसने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर वह जनसुनवाई पोर्टल पर मामले को दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दक्षिण टोला थाने की पुलिस कार्रवाई कर उसकी पुत्री को न्याय दिलाने की बजाय उस पर रुपया लेकर सुलह समझौता करने का दबाव बना रही है। इस दौरान पुलिस उसकी पुत्री को मेडिकल कराने के नाम पर बुलाकर पूरे दिन थाने में बैठाकर शाम को घर भेज दे रही थी।


पुलिस के रवैये से परेशान पीड़िता ने एसपी को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा। साथ ही कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी। उसकी मांग है कि पुत्री का मेडिकल मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही आरोपियों को जेल भेजा जाए। इस संबंध में संपर्क करने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed