{"_id":"5b0c166b4f1c1bf76e8b5000","slug":"gangrape-victim-minor-girl-attempt-suicide-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने की जान देने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 29 May 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार को गैंगरेप की एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब घटना से आहत किशोरी जान देने की कोशिश की। जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह पोखरे की तरफ भैंस हांकने गई किशोरी से घात लगाए दो युवकों ने गैंगरेप किया।
घटना से आहत ने किशोरी घर जाकर पंखे से लटक कर जान देने की कोशिश की। इस दौरान पंखे का हुक टूट गया। किशोरी के गिरने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची तो उसने आपबीती बताई। उसने घटना के संबंध में जहानागंज थाने में तहरीर दी।
किशोरी की मां ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। उधर, घटना के बाद से ही आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोरी जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह 10वीं की छात्रा है। स्कूल की छुट्टी होने की वजह से वह सोमवार की सुबह अपनी भैंस को खेत में चरा रही थी।

Trending Videos
घटना के बाद से आरोपी फरार
चराने के दौरान भैंस गांव के पोखरे में चली गई। पोखरा काफी बड़ा है। उसके भीटे पर जंगली घास और झाड़ियां हैं। इसकी वजह से भीतर जाने पर बाहर से जल्दी कोई देख नहीं पाता है। वहीं पर गांव का रवि और विपिन पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे।
जैसे ही किशोरी भैंस हांकने के लिए पोखरे में घुसी कि दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने घर पहुंचकर पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। लेकिन पंखे का हुक टूट से वह नीचे गिर गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर रवि और विनोद को विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।