फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangrape victim girl demand permission for suicide

गैंगरेप पीड़िता ने CM योगी को लिखी चिट्ठी में उड़ेला दर्द, मैं मरना चाहती हूं

Fri, 01 Sep 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 01 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
gangrape victim girl demand permission for suicide
demo pic
बलिया जिले के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता किशोरी ने सीएम,डीएम, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व महिला आयोग को पत्र लिख कर आत्महत्या की अुनमति मांगी है। अप्रैल माह में उसकी सहेली के भाइयों ने उसका रेप किया था लेकिन पुलिस आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


मामला सहतवार थाना क्षेत्र का है। किशोरी ने पत्र में लिखा है कि गांव के ही उसकी एक सहेली ने धोखे से घर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद अभियुक्त सिंटू गोंड एवं धनंजय शर्मा उर्फ टुन्नू शर्मा ने चाकू की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। मुंह खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे तंग आकर पीड़ित किशोरी ने आत्महत्या के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धोखेबाज निकली सहेली, बर्बाद की जिंदगी

gangrape victim girl demand permission for suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर
पत्र में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि '10 अप्रैल की दोपहर उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान गांव की ही सहेली घर आई और अपने घर लेकर गई। वहां पहले से मौजूद सहेली के दो चचेरे भाई और एक उनका दोस्त वहां मौजूद था। उन्होंने जबरिया कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया। वहीं उसकी सहेली दरवाजे पर बैठी रही। दोनों ने धमकाया कि अगर मुंह खोला तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इनके भय के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। जब करीब चार माह बाद गर्भवती होने का अहसास हुआ तो माता-पिता को आपबीती सुनाई।

जिसके बाद मेरे माता-पिता नौ अगस्त को थाना ले गए। वहां सहेली व उसके भाइयों के खिलाफ तहरीर दिया गया। तहरीर के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।

इस कारण मैं  मानसिक व शारीरिक कष्ट झेल रही हूं।आरोपियों द्वारा पिता समेत परिवार को फर्जी मुकदमें में फंसाने व जाने से मारने की धमकी बार-बार दी जा रही है। जिससे उबकर इच्छा मृत्यु की भीख मांग रही हूं।' 

इस बाबत प्रभारी एसपी/एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी शीघ्र की पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

गैंगरेप पीड़ित किशोरी अपनी सहेली पर खुद से ज्यादा भरोसा करती थी, उसे क्या पता था कि एक दिन उसकी सहेली ही उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी। उसके एक बुलावे पर वह अपना घर छोड़कर उसके घर चली जाती थी। परिवार वालों से भी बेहतर संबंध था। लेकिन उसने ऐसा कृत्य कर दिया, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed