{"_id":"59a7feb54f1c1b19278b493a","slug":"gangrape-victim-girl-demand-permission-for-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता ने CM योगी को लिखी चिट्ठी में उड़ेला दर्द, मैं मरना चाहती हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता ने CM योगी को लिखी चिट्ठी में उड़ेला दर्द, मैं मरना चाहती हूं
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता किशोरी ने सीएम,डीएम, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व महिला आयोग को पत्र लिख कर आत्महत्या की अुनमति मांगी है। अप्रैल माह में उसकी सहेली के भाइयों ने उसका रेप किया था लेकिन पुलिस आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मामला सहतवार थाना क्षेत्र का है। किशोरी ने पत्र में लिखा है कि गांव के ही उसकी एक सहेली ने धोखे से घर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद अभियुक्त सिंटू गोंड एवं धनंजय शर्मा उर्फ टुन्नू शर्मा ने चाकू की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। मुंह खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे तंग आकर पीड़ित किशोरी ने आत्महत्या के लिए अनुमति मांगी है।

धोखेबाज निकली सहेली, बर्बाद की जिंदगी
प्रतीकात्मक तस्वीर
पत्र में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि '10 अप्रैल की दोपहर उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान गांव की ही सहेली घर आई और अपने घर लेकर गई। वहां पहले से मौजूद सहेली के दो चचेरे भाई और एक उनका दोस्त वहां मौजूद था। उन्होंने जबरिया कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया।
इसके बाद चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया। वहीं उसकी सहेली दरवाजे पर बैठी रही। दोनों ने धमकाया कि अगर मुंह खोला तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इनके भय के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। जब करीब चार माह बाद गर्भवती होने का अहसास हुआ तो माता-पिता को आपबीती सुनाई।
जिसके बाद मेरे माता-पिता नौ अगस्त को थाना ले गए। वहां सहेली व उसके भाइयों के खिलाफ तहरीर दिया गया। तहरीर के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।
इस कारण मैं मानसिक व शारीरिक कष्ट झेल रही हूं।आरोपियों द्वारा पिता समेत परिवार को फर्जी मुकदमें में फंसाने व जाने से मारने की धमकी बार-बार दी जा रही है। जिससे उबकर इच्छा मृत्यु की भीख मांग रही हूं।'
इस बाबत प्रभारी एसपी/एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी शीघ्र की पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

गैंगरेप पीड़ित किशोरी अपनी सहेली पर खुद से ज्यादा भरोसा करती थी, उसे क्या पता था कि एक दिन उसकी सहेली ही उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी। उसके एक बुलावे पर वह अपना घर छोड़कर उसके घर चली जाती थी। परिवार वालों से भी बेहतर संबंध था। लेकिन उसने ऐसा कृत्य कर दिया, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकती।