फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga's water level rose by meters; the Aarti site was removed from Lalita Ghat.

Varanasi News: गंगा का जलस्तर 0.3 मीटर बढ़ा, ललिता घाट से हटाया गया आरती स्थल

Fri, 17 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rose by meters; the Aarti site was removed from Lalita Ghat.
दशाश्वमेध घाट की मढि़यों में घुसा गंगा का पानी। अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहा गंगा का पानी, पिछले साल की तुलना में अब भी कम, 16 जुलाई 2025 को जलस्तर 68.43 मीटर था
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। काशी में बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में 0.3 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर 60.2 मीटर से बढ़कर 60.5 मीटर हो गया। पानी बढ़ने के कारण ललिता घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले वर्ष 16 जुलाई को यह 68.43 मीटर दर्ज किया गया था।
वाराणसी में बीते एक सप्ताह के दौरान गंगा का जलस्तर 2.2 मीटर (करीब सात फीट) बढ़ा है, जिसे काफी अधिक माना जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण ललिता घाट से गंगा आरती स्थल को शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार तक जलस्तर में और बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि, अभी जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन मानसून के सक्रिय रहने के कारण इसमें लगातार बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से जारी फ्लड फोरकास्ट के अनुसार, वाराणसी में अगले सात दिनों के दौरान गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल इसके चेतावनी और खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed