फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga yatra

पीएफआई का मददगार है विपक्ष

Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
ganga yatra
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि गंगा यात्रा पर सवाल उठाने वाला विपक्ष शाहीन बाग के समर्थन में खड़ा है। कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी सब जनता के सवालों के सामने खड़े हैं। आंदोलन की आड़ में गुंडई करने वाले, अराजकता फैलाने वाले सिमी के बदले हुए रूप पीएफआई का मददगार विपक्ष है। गंगा यात्रा न दल की है न जाति की है। विरोध करके विपक्ष ने अपनी मानसिकता साबित कर दी।
विज्ञापन

एक सवाल पर कहा गंगा मइया के तट पर खड़ा हूं इसलिए उनका नाम नहीं लेना चाहते वे भी पवित्र हो जाएंगे। जो सवाल खड़े कर रहे हैं। वे सवाल उठाने से पहले सौ बार सोचें। उनका जनता की नजरों में कोई स्थान नहीं है। काशी को शाहीन बाग बनाने के सवाल पर कहा कि जो छिपे हुए लोग हैं। उनका खुलासा हो रहा है। समय के अनुसार कार्रवाई होगी। जो शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा, जनता को परेशान नहीं करेगा उनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। एक सवाल पर कहा कि राहुल गांधी बेरोजगार हैं तो आएं हम उन्हें काम दे देंगे।
विज्ञापन

शाहीन बाग की मानसिकता वाले कर रहे विरोध: केंद्रीय मंत्री
वाराणसी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से कहा कि गंगा यात्रा का विरोध करने वाले शाहीन बाग मानसिकता के लोग हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। गंगा के बारे में कहा कि आर्थिक दृष्टि से गंगा प्रवाह क्षेत्र में रहने वालों का विकास हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा निकालने वाले पहले राज्य की उपाधि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा मइया तोहके पियरी चढ़इबे को नहीं समझते वामपंथी
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारत की भावनाओं में मां गंगा बसी हैं। गंगा मइया तोहके पियरी चढ़इबे को वामपंथी नहीं समझते हैं। राजघाट वही घाट है जहां गंगा मइया तोहके पियरी चढ़बै का फिल्मांकन हुआ था। वाटर फिल्म का फिल्मांकन करने काशी आई निर्देशक का ऐसा विरोध हुआ कि पूरे हिंदुस्तान में यह फिल्म कहीं नहीं बन सकी। उसी तेज को जगाने की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed