{"_id":"5d97b0648ebc3e93df423fe8","slug":"ganga-water-level-starts-rising-again-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः गंगा का जलस्तर बढ़ना फिर शुरू, तटीय क्षेत्रों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः गंगा का जलस्तर बढ़ना फिर शुरू, तटीय क्षेत्रों में हड़कंप
Sat, 05 Oct 2019 02:19 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट में बढ़ा गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। गंगा बेसिन में बरसात के कारण बढ़ाव से तटीय इलाके में फिर से हड़कंप मचा हुआ है। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर 69.37 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। शहजादपुर में जलस्तर बढ़ने के कारण बढ़ाव हो रहा है। हालांकि उसके आगे फाफामऊ, प्रयागराज, सीतामढ़ी में घटाव है। वहीं मिर्जापुर गंगा स्थिर हैं, लेकिन वाराणसी में बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार गंगा बेसिन में बरसात के कारण जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के कारण बैराजों में जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर 69.07 मीटर था जो रात आठ बजे तक 68.13 मीटर तक पहुंच गया था। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव था जो कि शुक्रवार को तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गया। मल्लाहों ने बताया कि गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा के तटीय इलाकों में भी अफरातफरी मची हुई है।