{"_id":"61502d398ebc3efd187bc6e1","slug":"ganga-water-level-rising-continues-in-varanasi-ganga-seva-nidhi-office-submerged-again-people-of-coastal-areas-worried","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, गंगा सेवा निधि का कार्यालय फिर डूबा, तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, गंगा सेवा निधि का कार्यालय फिर डूबा, तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित
Sun, 26 Sep 2021 01:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:50 PM IST
सार
गंगा का जलस्तर डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। ताजा स्थिति को देखते हुए गंगा घाटों पर एनडीआरएफ और पीएससी के साथ ही साथ जल पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट के काफी ऊपर पहुंचा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बरसात का असर बनारस में अब नजर आने लगा है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 66.68 मीटर पर बह रहा है। गंगा का जलस्तर डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि का कार्यालय दूसरी बार गंगा की आगोश में समा गया है। दशाश्वमेध घाट के बगल में स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर जाने का मार्ग पहले ही पानी में डूब चुका है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले एक बार फिर चिंतित हैं। बता दें कि वाराणसी में गंगा के जलस्तर में शनिवार सुबह से बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
शनिवार को जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया। इधर, जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों का आपसी संपर्क फिर से समाप्त हो गया है। शनिवार को रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.60 मीटर दर्ज किया। रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 66.68 मीटर दर्ज किया गया। ताजा स्थिति को देखते हुए गंगा घाटों पर एनडीआरएफ और पीएससी के साथ ही साथ जल पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
पिंडदान के लिए घाटों पर भीड़
पितृपक्ष में गंगा तट पर पिंडदान करने आने वाले श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने की लगातार अपील की जा रही है। बता दें कि वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर जबकि खतरे का निशान बिंदु 71.262 है।