{"_id":"66b08418e78c491d2b0cacad","slug":"ganga-water-level-reached-64-86-meters-commotion-increased-in-varuna-in-varanasi-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल; दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार बदला गया आरती स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल; दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार बदला गया आरती स्थल
Mon, 05 Aug 2024 01:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:19 PM IST
सार
काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर पहुंच गया। जिसके चलते दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार आरती स्थल बदला गया है।
विज्ञापन
गंगा का बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बढ़ाव में कमी आने के बाद भी गंगा में बहाव बहुत तेज बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने के कारण चौथी बार दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल में बदलाव किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर तक पहुंच गया है। इससे गंगा की सहायक नदी वरुणा भी दायरा बढ़ाने लगी है और वरुणा का पानी अब ऊपर हिलोरें मार रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.66 मीटर दर्ज किया गया था। गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढाव हो रहा था और शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर रहा। फिलहाल गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच मीटर नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
पानी और शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग के बीच अब एक प्लेटफार्म का ही फासला बच गया है। दोनों घाट पर होने वाली गंगा आरती के स्थान में बदलाव किया गया। शीतला मंदिर जाने वाले प्लेटफॉर्म के नीचे चौकी लगाकर गंगोत्री सेवा समिति ने आरती की तो गंगा सेवा निधि ने ऊपर की सीढ़ियों पर मां गंगा की आरती उतारी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के मुक्ताकाशीय मंच से जलस्तर कुछ सेंटीमीटर ही नीचे है।
विज्ञापन