फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level: Ganga water rising at a speed of two cm per hour, fear of rain increased the trouble!

Ganga Water Level: दो सेंमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का पानी, बारिश की आशंका ने बढ़ाई मुसीबत!

Fri, 25 Aug 2023 08:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 25 Aug 2023 08:45 AM IST
सार

अगस्त महीने की शुरुआत में जलस्तर बढ़ने के बाद से घाटों का संपर्क आपस में टूट गया था। यहां तक कि हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर शवदाह में भी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
Ganga Water Level: Ganga water rising at a speed of two cm per hour, fear of rain increased the trouble!
वाराणसी में बाढ में सिंधिया घाट स्थित मंदिर का केवल शिखर ही बचा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और कई जगहों पर आई बाढ़ इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है। इस कारण घाटों पर दबाव बना है। अभी भी घाटों का आपसी संपर्क टूटा है।

विज्ञापन

अगस्त महीने की शुरुआत में जलस्तर बढ़ने के बाद से घाटों का संपर्क आपस में टूट गया था। यहां तक कि हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर शवदाह में भी परेशानी हो रही थी। इसके बाद अगस्त के दूसरे सप्ताह से जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। अब एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है तो लोगों की चिंताएं भी बढ़ीं हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 64.76 मीटर रहा। वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। पिछले 12 घंटे में 22 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही रही जारी, बारिश के आसार

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही के साथ ही नम हवाएं भी चलती रहीं। इस कारण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। भोर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में धूप हुई, लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका असर कम रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed