फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level: Ganga started increasing at double the speed, cremation started on the stairs

Varanasi: दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा गंगा का पानी, सीढ़ियों पर शुरू हुआ शवदाह, बदल सकता है गंगा आरती का स्थल

Wed, 19 Jul 2023 09:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Jul 2023 09:13 AM IST
सार

जलस्तर बढ़ने का सबसे ज्यादा असर काशी के घाटों पर देखने को मिल रहा है। अब संख्या सात घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है। निरंजनी घाट पूरी तरह डूब गया है। इस कारण रोजाना श्री काशी विश्वनाथ धाम जाकर दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को प्लेटफार्म पर ही गंगा स्नान करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ganga Water Level: Ganga started increasing at double the speed, cremation started on the stairs
वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा का जलस्तर मंगलवार से दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा। इससे बाढ़ का खतरा गहरा गया है। जलस्तर अब एक की जगह दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। इससे तुलसी, भदैनी और निरंजनी घाट का आपसी संपर्क टूट गया। इससे पहले चार घाटों का संपर्क टूटा था। दूसरी तरफ, हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट लबालब हो गए हैं। इस कारण शवदाह सीढि़यों पर करने पड़ रहे हैं। वहीं, गंगा बैराज कानपुर से 2.68 लाख 840 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। यह पानी दो से तीन दिन में वाराणसी पहुंचेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan Special: हल चलाने के दौरान जमीन में मिली थी ये प्रतिमा, यहां शिवलिंग नहीं शिव-पार्वती की होती है पूजा
विज्ञापन

इससे जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है। जलस्तर बढ़ने का सबसे ज्यादा असर काशी के घाटों पर देखने को मिल रहा है। अब संख्या सात घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है। निरंजनी घाट पूरी तरह डूब गया है। इस कारण रोजाना श्री काशी विश्वनाथ धाम जाकर दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को प्लेटफार्म पर ही गंगा स्नान करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर बाद जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा। जलस्तर 62.68 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज बदल सकता है गंगा आरती का स्थल

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, दशाश्वमेध, मुंशी , अहिल्याबाई और दरभंगा घाट की अधिकांश सीढि़या डूब गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार तक पानी आरती स्थल तक पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो आरती का स्थल बदलना पड़ेगा।

0000

गंगा बैराज से अब तक इतना छोड़ा पानी

जुलाई पानी (क्यूसेक में)

18            2,68,840

17 2,33,110

16 2,96,190

15 1,29,000

14 1,64,024

13 1,74,174

12            61,860

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed