फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Saptami 2022 Mahamana dreams come true large number of people offered ardhya to Sun God at Ganga Ghats of Kashi

महामना का सपना साकार: गंगा सप्तमी पर काशी के गंगा घाटों पर सूर्य देव को सामूहिक रूप से दिया गया अर्ध्य

Sun, 08 May 2022 01:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 May 2022 01:58 PM IST
सार

गंगा सप्तमी के मौके पर रविवार सुबह काशी के गंगा घाटों पर गायत्री परिवार की ओर से सूर्य देव को श्रृंखलाबद्ध होकर सामूहिक रूप से अर्ध्य दिया गया।

विज्ञापन
Ganga Saptami 2022 Mahamana dreams come true large number of people offered ardhya to Sun God at Ganga Ghats of Kashi
सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्यदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा सप्तमी पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का स्वप्न काशी में साकार हुआ। रविवार सुबह गंगा घाटों पर सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्ध्य दिया गया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट व युवा प्रकोष्ठ वाराणसी के संयुक्त संयोजन सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ हर-हर गंगे का जयघोष एकाकार होता रहा। कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया  दावा है कि 25  हजार से ज्यादा लोगों ने पावन गंगा की तट पर श्रृंखलाबद्ध होकर अर्ध्य दान किया। इस तरह का कार्यक्रम काशी में पहली बार हुआ।

विज्ञापन

युग परिवर्तन का संकेत है सामूहिक रूप से अर्घ्यदान

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को गायत्री मंत्र की दीक्षा देने वाले पं. मदन मोहन मालवीय की इच्छा थी कि 10  हजार युवा एक साथ काशी के घाट पर सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Saptami 2022 Mahamana dreams come true large number of people offered ardhya to Sun God at Ganga Ghats of Kashi
सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्यदान - फोटो : अमर उजाला

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के डॉ. चिन्मय पंड्या ने रविवार सुबह देव पूजन कर भगवान भाष्कर को अर्ध्य देकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गंगा सप्तमी मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरित होने की पावन तिथि है। इस दिन आप सभी लोगों द्वारा काशी के 107 घाटों पर मानव श्रृंखला बनाकर उदित होते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य देना निश्चित रूप से युग परिवर्तन का संकेत है। 

मुस्लिम समाज के लोगों ने भी किया अर्घ्यदान

Ganga Saptami 2022 Mahamana dreams come true large number of people offered ardhya to Sun God at Ganga Ghats of Kashi
सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्यदान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

चौसठी घाट एवं राणा महल घाट पर मुस्लिम समाज द्वारा भी अर्घ्य दान किया गया। इसके लिए डॉ. चिन्मया पंड्या ने मुस्लिम समाज का नव युग आगमन की पताका को मजबूती से थामने के लिए आभार व्यक्त किया। काशीवासियों के स्वागत से चिन्मय पांड्या भाव विभोर दिखे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक पंडित गंगाधर उपाध्याय एवं आध्यात्मिक संदेशवाहक अनिलेश तिवारी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से मेयर मृदुला जायसवाल, गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष अजित महापात्रा , केदार प्रसाद दुबे, आचार्य वागीश दत्त मिश्र, आलोक पारिख समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed