फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga's water level rising continuously after rain 59.69 cm

बारिश के बाद लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पहुंचा 59.69 सेंटीमीटर

Sat, 06 Jun 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 06 Jun 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising continuously after rain  59.69 cm
गंगा नदी - फोटो : amar ujala

बरसात के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ाव लगातार जारी है। तीसरे दिन गंगा के जलस्तर में तीन घंटा प्रति सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम को गंगा का जलस्तर 59.69 मीटर दर्ज किया गया। जबकि सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.64 मीटर था।

विज्ञापन


निसर्ग तूफान के कारण हुई बरसात ने गंगा के जलस्तर को बढ़ा दिया है। शनिवार को मिर्जापुर से लेकर बलिया तक गंगा में बढ़ाव बना हुआ था। सुबह 8 बजे मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर 64.28 मीटर, वाराणसी में 59.64, गाजीपुर में 53.34 और बलिया में 50.07 मीटर के साथ बढ़ाव जारी था।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक दो घंटा प्रति सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ाव था लेकिन शाम को यह तीन घंटा प्रति सेंटीमीटर हो गया है। प्रयाग और फाफामऊ में बढ़ाव स्थिर हो गया है लेकिन उसके बाद मिर्जापुर क्षेत्र से बढ़ाव जारी है। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बरसात के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga's water level rising continuously after rain  59.69 cm
गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

बढ़ी नाविकों की परेशानी

लॉकडाउन के कारण गंगा में नौका का संचालन बंद होने के कारण सभी नावें गंगा किनारे घाटों पर ही खड़ी हैं। नाविकों का कहना है कि बढ़ाव तेज होने से उनकी नावों को भी डूबने का खतरा है। घाट पर जाने की पाबंदी के कारण 24 घंटे नावों की निगरानी भी नहीं हो पा रही है। छोटी नावों में तो पानी भरने के कारण शनिवार को नाविकों ने सफाई भी की और नावों की रस्सियों को दोबारा से कसा भी।

राहत भरी है बढ़ोत्तरी

गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से जलकल विभाग ने भी राहत की सांस ली है। पिछले साल जून में गंगा का जलस्तर 58 मीटर दर्ज किया गया था। इसके कारण कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई में परेशानी झेलनी पड़ी थी। जलकल महाप्रबंधक नीरज गौड़ का कहना है कि पानी के पंप इस बार बंद नहीं करने पड़े। शहरवासियों को पानी की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी राहत देने वाली है।

पिछले साल बाढ़ ने बढ़ाई थी परेशानी

पिछले साल में गंगा में जबरदस्त बाढ़ आई थी। इसके कारण गंगा एवं वरुणा के किनारे अवैध रूप से बसे लोगों के घरों में पानी घुस गया था। हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविर या अपने रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ा था। लोगों की जिंदगी छतों पर गुजरने लगी थी। मुसीबत झेलने के बाद भी बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जिन्होंने अपना घर दूसरी जगह बसाया होगा। ऐसे में अगर इस साल भी बाढ़ आई तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed