फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga's water level increased by three feet in twenty four hours

चौबीस घंटे में तीन फीट बढ़ गया गंगा का जलस्तर

Tue, 22 Jun 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by three feet in twenty four hours
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। गंगा बेसिन क्षेत्र और पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में एक मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव हो रहा है। बढ़ाव ने नाविकों की चिंता फिर से बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गंगा अब धीरे-धीरे घाट की सीढ़ियों की ओर बढ़ने लगी हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई घाटों की निचली सीढ़ियां पानी में डूब गईं। सोमवार रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 60.58 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह आठ बजे जलस्तर 60.43 मीटर था। 14 घंटे में गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं, रविवार को सुबह गंगा का जलस्तर 59.57 मीटर दर्ज किया गया था। बढ़ते जलस्तर को देख प्रशासन की तरफ से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जलस्तर बढ़ने से गंगापार रेत की कटान शुरू हो गई है। गंगा की धारा से लगभग एक किलोमीटर आगे बनाई जा रही नहर के दोनों किनारे पर जमा बालू भी कट-कट कर गिरने लगे हैं। मीरघाट, ललिता घाट, जलासेन और मणिकर्णिका श्मशान के सामने बालू और मलबा डालकर जो प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, उसके भी जल्दी ही गंगा की धारा में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed