फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga rising in Kashi Water level up by 1.9 meters in one week currently 8.23 meters lower than last year

काशी में गंगा उफान की ओर: एक हफ्ते में 1.9 मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, पिछले साल से अभी 8.23 मीटर कम

Thu, 16 Jul 2026 03:18 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Jul 2026 03:18 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। एक हफ्ते में 1.9 मीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि पिछले साल से अभी 8.23 मीटर कम है। 

विज्ञापन
Ganga rising in Kashi Water level up by 1.9 meters in one week currently 8.23 meters lower than last year
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 58.3 मीटर दर्ज किया गया था, जो बुधवार को बढ़कर 60.2 मीटर पहुंच गया। यानी एक सप्ताह में गंगा के जलस्तर में करीब 1.9 मीटर की वृद्धि हुई है। बीते एक सप्ताह के हालात को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। हालांकि पिछले साल 15 जुलाई को गंगा का जलस्तर 68.43 मीटर दर्ज किया गया था, जो इस बार के मुकाबले 8.23 मीटर अधिक है।

विज्ञापन


एक सप्ताह में लगभग छह फीट जलस्तर बढ़ना सामान्य से अधिक माना जाता है। मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से नदी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे ऐसी स्थिति बनती है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे के घाटों और निचले इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का प्रवाह भी तेज हो गया है। हालांकि, अभी जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से जारी फ्लड फोरकास्ट के अनुसार वाराणसी में अगले सात दिनों के दौरान गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी फिलहाल चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे रहने का अनुमान है। सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में चेतावनी स्तर 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.262 मीटर और अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 73.901 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा वैज्ञानिक डॉ. कृपा राम ने बताया कि ऊपरी गंगा, यमुना, घाघरा समेत विभिन्न नदी बेसिनों में हो रही बारिश का असर आने वाले दिनों में गंगा के जलस्तर पर दिखाई देगा। यदि कैचमेंट क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहता है तो जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है।

  • वर्तमान जलस्तर : लगभग 60.2 मीटर
  • चेतावनी स्तर : 70.262 मीटर
  • खतरे का निशान : 71.262 मीटर
  • अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर : 73.901 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed