फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga is now 2.96 meters away from the warning point

गंगा अब चेतावनी बिंदु से 2.96 मीटर दूर

Thu, 18 Aug 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga is now 2.96 meters away from the warning point
वाराणसी। बनारस में घटाव के बाद गंगा के जलस्तर तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। आलम यह है कि गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से महज 2.96 मीटर की दूरी पर पहुंच गया है। बुधवार की सुबह रफ्तार तेज होने के बाद दिन चढ़ने के साथ ही गंगा के बढ़ाव की रफ्तार थोड़ी-थोड़ी कम होने लगी थी लेकिन बढ़ाव निरंतर बना हुआ है। 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में सवा तीन मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.90 मीटर दर्ज किया गया जो कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे की अपेक्षा 02.84 मीटर बढ़ चुका था। दोपहर 12 बजे तक हर घंटे चार सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था और जलस्तर 67.06 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद रफ्तार कम हुई और हर घंटे तीन सेंटीमीटर की गति से जलस्तर तीन बजे 67.15 मीटर, शाम को छह बजे 67.24 मीटर एवं रात आठ बजे 67.30 मीटर दर्ज किया गया जो कि चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) से महज 02.96 मीटर दूर है। प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से ऊपर चढ़ते जलस्तर में अभी और बढ़ाव के ही संकेत मिले है।
विज्ञापन

हटने लगी हैं घाट की दुकानें
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर तटवासियों और ढाब क्षेत्र के लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं। काशी के 84 घाटों का आपसी संपर्क दोबारा खत्म हो गया है। वहीं घाट पर पंडों, पुरोहितों और फूल-मालाओं की दुकान लगाने वालों को भी अपना सामान हटाना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण नाविक भी मायूस हैं। गंगा आरती छत पर ही हो रही है, जबकि शीतला मंदिर की दो सीढ़ियां ही बची हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शवदाह में बढ़ी मुश्किलें
गंगा में पानी बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका व हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह में फिर से परेशानी होने लगी है। नदी विशेषज्ञों का कहना है कि यह फ्लड फ्लैश के बाद का बढ़ाव है जिसके कारण बाढ़ की आशंका बन रही है। एनडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा लगातार घाटों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed