फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga in spate life at risk Boating continues even after ban in varanasi Namo Ghat

उफान पर गंगा, जोखिम में जान: बनारस में पाबंदी के बाद भी नौकायन जारी, नमो घाट का रैंप पूरी तरह डूबा

Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।  जल पुलिस ने गंगा में नौका संचालन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। बावजूद इसके नाविक पर्यटकों को गंगा की सैर करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ganga in spate life at risk Boating continues even after ban in varanasi Namo Ghat
प्रतिबंध के बाद भी गंगा में नौकायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में उफान आने के बाद वाराणसी में जल पुलिस ने गंगा में नौका संचालन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। बावजूद इसके नाविक पर्यटकों को गंगा की सैर करा रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद राजघाट से दशाश्वमेध घाट के बीच नौकायन होता दिखा। इतना ही नहीं छोटी नावों पर बिना लाइफ जैकेट और क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा कर नावें चलाई जा रही थीं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी और गंगा के वेग में इजाफा होने और नौका संचालन से रोक के बाद तट पर नौकाओं ने लंगर डाल दिए। नाविकों ने भी सुरक्षा के लिहाज से कुछ दिनों तक नौका का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार दोपहर दो बजे से जिला प्रशासन की ओर से गंगा नदी में मोटर बोट और नाव संचालन पर रोक लगा दिया गया।
विज्ञापन


इस बाबत दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस परिसर में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय ने नाविकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से नौका संचालन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगाने की बात कही और नाविकों को नियम का पालन करने की बात कही। हालांकि शनिवार को कई नाविक आदेश का उल्लंघन करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  ज्ञानवापी में कितने मिले सबूत, मंदिर है या मस्जिद? पढ़ें सर्वे के पहले दिन क्या-क्या मिला

तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा के जलस्तर

Ganga in spate life at risk Boating continues even after ban in varanasi Namo Ghat
नमो घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण अस्सी से राजघाट के बीच कई घाटों पर दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सीढ़ियों पर भी पानी चढ़ने के कारण हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर शवदाह में परेशानी होने लगी है। नमो घाट का रैंप पूरी तरह से डूब चुका है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती पहले से ही छत पर हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed