{"_id":"1b96c5b673bd99960d3b23ec44463ef6","slug":"ganga-ghats-to-be-cemented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे घाट होंगे पक्के, बनेंगी सीढि़यां और प्लेटफार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे घाट होंगे पक्के, बनेंगी सीढि़यां और प्लेटफार्म
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविदास घाट से राजघाट के बीच स्थित कच्चे घाटों को पक्का कर प्लेटफार्म और सीढि़यां बनाई जाएंगी। इसके लिए धन जायका (जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी) देगी। एजेंसी के कंट्री हेड ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों से इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराने को कहा है।
रविदास घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा किनारे का बड़ा हिस्सा अभी कच्चा और ऊबड़-खाबड़ है। इसी तरह रीवा, सक्का, त्रिलोचन और राजघाट के बगल का हिस्सा भी पक्का नहीं हो सका है। इन्हें पक्का कर सीढि़यां और प्लेटफार्म बनाने के लिए जायका कंट्री हेड एमपी सिंह ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता एससी सिंह को कहा है। एससी सिंह ने जायका कंट्री हेड को सभी कच्चे घाटों की तस्वीरें भी शुक्रवार को दिखाईं। इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़े काम नहीं हैं, इन्हें जल्द पूरा कराया जा सकता है।