फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga

चेतावनी बिंदु से बस पांच मीटर की दूरी पर हैं गंगा

Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
ganga
वाराणसी। गंगा का बढ़ता जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज पांच मीटर की दूरी पर है। बढ़ते जलस्तर के कारण अस्सी से राजघाट के बीच घाट पर स्थित सभी मंदिरों में गंगा जी प्रवेश कर चुकी हैं। सोमवार को छठवीं बार गंगा आरती का स्थल भी बदलना पड़ा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात 8 बजे तक 65.10 मीटर तक पहुंच गया है। सोमवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल तो पूरी तरह डूब चुका है और गंगाजी अब मसाननाथ की तरफ बढ़ चली हैं। मसाननाथ मंदिर की कई सीढिय़ां पानी में डूब चुकी हैं। गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति ने भी गंगा आरती के स्थल को बदल दिया। मल्लाहों ने भी बड़ी नावों को शीतला मंदिर से लगाकर बांध दिया है। प्रयागराज घाट पर बना मंदिर भी जलमग्न हो गया है। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही नाविकों और तीर्थपुरोहितों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। गंगा के कारण वरुणा में भी बढ़ाव है। इसके चलते सराय मोहाना से लेकर पुलकोहना, पक्की घाट, कोनिया, चौकाघाट, दनियालपुर, पिसौर भर्थरा, बेदौली, कोटवा, अहिरान और कोइरान गांव के लोग सहमे हुए हैं। रविवार को सुबह गंगा का जलस्तर 64.82 मीटर था जो सोमवार को सुबह आठ बजे 64.98 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed