{"_id":"5bd1aef8bdec226975788b22","slug":"ganga-and-clealiness-is-theam-of-famous-nakkataiya-fair-in-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में आ गई काशी की प्रसिद्ध नक्कटैया, सीएम योगी से मांगी गई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी में आ गई काशी की प्रसिद्ध नक्कटैया, सीएम योगी से मांगी गई मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
चेतगंज की नक्कटैया में पिछले वर्ष की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
काशी की विख्यात आयोजनों में से एक चेतगंज की नक्कटैया में इस बार निकाली जाने वाली झांकियों की थीम गंगा की दुर्दशा और स्वच्छता अभियान रखी गई है। इस बार आयोजन का 131वां वर्ष है। 27 अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पड़ोसी जिलों इलाहाबाद, मिर्जापुर, आजमगढ़ से लॉग विमान आएंगे।
चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोलानाथ जायसवाल, महेंद्र प्रसाद निगम व कैलाश गुप्ता ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि परम पूज्य बाबा फतेह राम ने अंग्रेजों के अत्याचार से ऊब कर लॉग विमान के माध्यम से यह आयोजन शुरू किया।
उन्होंने नक्कटैया जुलूस के माध्यम से जटिल समस्याओं को पूरी मजबूती से उठाया। धीरे-धीरे यह आयोजन लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने का जरिया बन गया।

मदद के लिए सीएम को लिखा पत्र
समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सरकारी सहयोग नहीं मिल रहा है। आर्थिक परेशानियों के कारण लॉग विमान और आयोजन का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का साथ-साथ जिला प्रशासन को भी जानकारी दी गई है।
सदस्यों ने बताया कि उन्होंने चेतगंज के पास की सड़क खराब होने और गलियां उखड़ने का मामला भी उठाया। आयोजन के दौरान दर्शकों के गिरने और चोटिल होने की भी आशंका है।
सदस्यों ने बताया कि उन्होंने चेतगंज के पास की सड़क खराब होने और गलियां उखड़ने का मामला भी उठाया। आयोजन के दौरान दर्शकों के गिरने और चोटिल होने की भी आशंका है।