काशी में गंगा आरती का एलईडी स्क्रीन पर होगा प्रसारण, पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ
देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे...गंगा के तट पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का नजारा काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों पर एलईडी स्क्रीन पर नजर आएगा। काशी विश्वनाथ धाम में भी कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
योजना के अनुसार विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती का भी इन एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करने की तैयारी की जा रही है। परियोजना पर 11.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ये भी पढ़ें : खुलासा : जूता व्यापारी की हत्या में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों मारा था चाकू
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ की आरती के प्रसारण के लिए शहर के प्रमुख स्थानों सहित घाटों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जो लोग घाट से दूर हैं और गंगा आरती में शामिल नहीं हो सकते हैं उनके लिए सीपीडब्ल्यूडी अन्य घाटों, काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रस्तावित धाम में बहुत सारी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक उपकरण गंगा आरती के लाइव टेलीकास्ट के लिए खरीदे जाएंगे। जैसे ही अनुमानित लागत स्वीकृत हो जाएगी, परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। बहुत से विदेशी सैलानी काशी आते हैं। वह गंगा आरती में शामिल होते हैं और एलईडी स्क्रीन लगने से घाट की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें : गंगा का बढ़ रहा जलस्तर, दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती का फिर बदला स्थान