{"_id":"62f0d493bdeeb54f2775f950","slug":"gang-who-robbed-passengers-by-sitting-in-auto-busted-six-miscreants-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ऑटो में बैठाकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ऑटो में बैठाकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह बदमाश गिरफ्तार
Mon, 08 Aug 2022 02:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:47 PM IST
सार
ऑटो में बैठाकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का वाराणसी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यात्रियों को लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा के यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के छह बदमाशों को कैंट पुलिस ने अनौला से गिरफ्तार किया है। कब्जे से लूट के नौ मोबाइल, आभूषण, नगदी और लूट में उपयोग दो ऑटो को पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा आरती सिंह के अनुसार गिरफ्तार मनीष कुमार धरिकार, राजा उर्फ विजय सिंह, आशीष साहनी मतल उर्फ कल्लू, रिंकू कुमार, सुनील कुमार चौरसिया और रवि कुमार भारती सभी कांशीराम आवास शिवपुर के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में सभी ने बताया कि वह कैंट स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा से रात के समय यात्रियों को ऑटो में सवारी के नाम पर बिठाते थे और रास्ते में सुनसान स्थान देख मारपीट कर सामान और नगदी लूट लेते थे।
विज्ञापन
हाल ही में गाजीपुर जमानिया के एक यात्री का दो मोबाइल और नगदी लूटा था। डीसीपी वरुणा आरती सिंह के अनुसार कैंट थाने के नदेसर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय, कचहरी चौकी प्रभारी विनोद मिश्रा, अर्दली बाजार चौकी प्रभारी सुनील गौड़, उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, विवेक सिंह की टीम ने आरोपियों को कड़ी मशक्कत और दर्जनों सीसी कैमरे खंगालने के बाद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन