{"_id":"5f46b6228ebc3e61e11f90d5","slug":"ganesh-chaturthi-in-varanasi-varanasi-news-vns5436293170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचोपचार विधि से हुआ पूजन, शाम को वेद घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचोपचार विधि से हुआ पूजन, शाम को वेद घोष
विज्ञापन
गणेशोत्सव महोत्सव के डिजिटल आयोजन में किशोर और बच्चों की भागीदारी उत्साहजनक है। कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक आयोजनों के स्थगित होने के बाद डिजिटल संस्करण में रोजाना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से आचार्य पंडित वीरेश्वर नारायण दातार व पंडित हेमंत जोशी के आचार्यत्व में गणेश जी का पंचोपचार विधि से पूजन किया गया। मुख्य यजमान डॉ. माधव जनार्दन रटाटे व अनंतराम बक्षी थे। सूक्ष्म श्रीमूर्ति का बादाम से सहस्रनामार्चन किया गया। शाम को सामवेद के वैदिक विद्वानों द्वारा वेद घोष का कार्यक्त्रस्म हुआ। कनिष्ठ पद्यगान प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सक्षम बादल ने प्रथम, कौस्तुभ दीक्षित ने द्वितीय व पारिजात घाटे ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में अद्रिजा संजय पांडेय ने प्रथम, मनुश्री शशांक साने ने द्वितीय व हेमाक्षी वैद्य ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। स्व. रामचन्द्र विनायक भागवत स्मृति पुरस्कार अद्रिजा संजय पांडेय और स्व. मालती विश्वनाथ थत्ते स्मृति पुरस्कार मनुश्री शशांक साने ने तथा स्व. वासुदेव रामचन्द्र शास्त्री वझे स्मृति पुरस्कार सक्षम बादल ने प्राप्त किया। रात्रि 9र्30 बजे व्हाट्सऐप पर धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक कार्यों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था एकाधिकेन फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा प्रायोजित प्रश्न मंच की ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई । प्रतियोगिता का संचालन प्रवीण वसंत पटवर्धन तथा प्रखर पटवर्धन ने किया।