{"_id":"695e23b513ccedf08c095aaf","slug":"ganesh-chaturthi-celebration-3-50-lakh-devotees-visited-ganesh-temple-in-kashi-2026-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणेश चौथ: चारों वेदों में वर्णित गजानन के दर्शन को लगी एक किमी लंबी लाइन, 3.50 लाख भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चौथ: चारों वेदों में वर्णित गजानन के दर्शन को लगी एक किमी लंबी लाइन, 3.50 लाख भक्तों ने किए दर्शन
Wed, 07 Jan 2026 02:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:43 PM IST
सार
Varanasi News: शिव की नगरी काशी में गणेश चौथ पर प्रमुख गणेश मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
काशी में गणेश चौथ पर गणेश मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में मंगलवार को गणेश चौथ पर शिव की नगरी में उनके पुत्र गणेश भगवान के दर्शन के लिए बड़ा गणेश मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए श्रद्धालओं की एक किमी लंबी लाइन लगी रही। 3.50 लाख श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थित कूप के समीप विराजित श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रीय विधि से आयोजित पूजा में मंदिर न्यास की ओर से डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने विधि विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
व्रती महिलाओं ने सुबह सूर्योदय के साथ व्रत की शुरुआत की। पांच तरह के फल, मोदक, तिल और गुड़ के बने सवा किलो पहाड़ रूपी प्रसाद को भगवान को अर्पित किया। इसी के साथ 16 घंटे निर्जला व्रत रहने के बाद 8:39 बजे पर चंद्रोदय को अर्घ्य दे कर गणेश मंदिरों में दर्शन कर व्रत पूरा किया। माघ मास की चतुर्थी तिथि (संकष्टी चतुर्थी) पर मंगलवार को लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर के कपाट भोर में विग्रह पर सिंदूर लेपन किया गया। भगवान को सूती धोती और ऊनी वस्त्र पहनाए गए। दुर्वा, गेंदा, गुलाब, बेला और पान के पत्ते से बने माला का शृंगार कर आरती उतारी गई। इसके बाद कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
ठंड और गलन के बाद हल्की धूप में भक्तों की लाइन 10 बजे के बाद लोहटिया से होते हुए कबीरचौरा तक पहुंच गई। बड़ा गणेश मंदिर की ओर जाने वाली गलियां, डीएवी कॉलेज, कबीरचौरा और काशीपुरा रोड पूरी तरह भक्तों से पटी नजर आई। मंदिर के महंत राजेश तिवारी ने बताया भोर में आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गया। 10 बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
Trending Videos
चिंतामणि गणेश मंदिर में हुआ भव्य शृंगार
छप्पन विनायक में से एक सोनारपुरा स्थित प्राचीन चिंतामणि गणेश मंदिर में गणेश चौथ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान गणेश का विधि-विधान से शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से लोगों को कतार में लगा कर दर्शन की व्यवस्था की गई। मंदिर महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री ने बताया कि बाबा को मोदक के लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे और पूरे दिन लाखों की संख्या में भक्त भगवान गणेश का दर्शन-पूजन करते हैं।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: दो बच्चियों की मौत के मामले में आया नया मोड़, बिना ओटीपी के खाते से निकले 8.33 लाख
दुर्ग विनायक को लगा 15 क्विंटल मिठाई का भोग
श्रीदुर्ग विनायक गणेश मंदिर (दुर्गाकुंड) में मंगलवार वार्षिक शृंगार महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान गणेश को 15 क्विंटल मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान चले। 11 भूदेवों ने गणेश अथर्वशीर्ष पाठ और दूर्वा से सहस्त्रार्चन किया। शाम को स्वर्ण-रजत आभूषणों से सुसज्जित भगवान गणेश की दिव्य झांकी सजाई गई। छप्पन भोग के साथ विराट आरती हुई। समस्त आयोजन महंत ज्ञानेश्वर दुबे के सानिध्य में संपन्न हुआ।

सिद्धिविनायक में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
गढ़वासी टोला गौमठ मणिकर्णिका घाट स्थित श्रीसिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किए। ब्रह्म मुहूर्त में प्रधान पुजारी राजेंद्र शर्मा दीपू ने श्रीगणेश का पंचामृत स्नान, भव्य श्रृंगार, मोदक-लड्डू का भोग लगाया और महाआरती संपन्न की। दिनभर भजन-संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित रहे। इस अवसर पर मंदिर महंत पं. गोपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा नित्यानंद शर्मा ज्ञानेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
80 सुरक्षाकर्मी बड़ा गणेश के पास रहे तैनात
बड़ा गणेश मंदिर की ओर जाने वाली गलियां, संपर्क मार्ग, डीएवी कॉलेज, कबीरचौरा और काशीपुरा रोड पूरी तरह भक्तों से भरे नजर आए। मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लगातार चक्रमण कर रहे थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से 80 सुरक्षाकर्मियों को मंदिर परिसर के चारों ओर तैनात किया गया। वहीं, मैदागिन चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।