{"_id":"66effffa215225155c0566c8","slug":"gail-gas-pipeline-burst-during-digging-in-varanasi-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की गंध से मची अफरातफरी: वाराणसी में खुदाई के दौरान गेल की पाइपलाइन फटी, घरों से बाहर निकल गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की गंध से मची अफरातफरी: वाराणसी में खुदाई के दौरान गेल की पाइपलाइन फटी, घरों से बाहर निकल गए लोग
Mon, 23 Sep 2024 08:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:42 AM IST
सार
वाराणसी में नगर निगम द्वारा सीवर के लिए पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इस दौरान गैस की पाइपलाइन फटने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मरम्मत करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल जेल के पास अंडर ग्राउंड केबल कटने से डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं नरिया, लंका, आदित्यनगर सहित कई अन्य इलाकों में भी बिजली गुल होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 3 बजे वरुणापार क्षेत्र में सेंट्रल जेल के पास पानी की टंकी के पास खोदाई कार्य की वजह से अंडरग्राउंड केबल कट गया। इस कारण सेंट्रल जेल के आसपास के इलाकों में बिजली कट गई। करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
नरिया बिजली उपकेंद्र से जुड़े नरिया पांडेय महाल, साकेतनगर, गांधीनगर, रोहितनगर सहित अन्य जगहों पर दोपहर करीब 2.30 बजे बिजली कट गई। आधे घंटे तक नहीं आई तो लोगों ने नरिया उपकेंद्र पर फोन करना शुरू किया। इसके बाद पता चला कि पावर ट्रांसफाॅर्मर में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। करीब शाम 5 बजे जाकर समस्या का समाधान हो सका।
विज्ञापन
वहीं, करौंदी उपकेंद्र से संबंधित आदित्यनगर, तुलसीनगर, महामनानगर, हरिओमनगर सहित आसपास के इलाकों में सुबह करीब 10.30 बजे बिजली गुल हो गई।
लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित है। दोपहर करीब 1.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि नरिया उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या की वजह से ही आपूर्ति की समस्या आई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन