फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fulfilled her parents dream Pooja Verma became constable after working hard wone in shooting

मां-बाप के सपने को किया पूरा: जी तोड़ मेहनत कर पूजा बनीं कांस्टेबल, निशानेबाजी में 654 में 618 और 619 अंक किया

Fri, 20 Jun 2025 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

नीशानेबाजी में काशी के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पूजा वर्मा, शशांक त्रिपाठी और सूर्यदीप सिंह ने अपना अलग स्थान बनाया। पूजा ने जी तोड़ मेहनत कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार किया है। 

विज्ञापन
Fulfilled her parents dream Pooja Verma became constable after working hard wone in shooting
पूजा वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीशानेबाजी में इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए काशी के शूटर देहरादून के त्रिशुल रेंज पर ट्रायल सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन काशी की पूजा वर्मा ने 654 में से 616 और 619 स्कोर किया। इसमें काशी के तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। महिला वर्ग में पूजा वर्मा और पुरुष वग्र में शशांक त्रिपाठी और सूर्यदीप सिंह हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


पहले दिन महिला वर्ग में पूजा वर्मा ने ट्रायल दिया। पूजा वर्मा वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी पूर्जा वर्मा ने निशानेबाजी में कॅरिअर बनाने के लिए महिलाओं के हाथों पर मेंहदी सजाने के साथ उन्हें स्कूटी का सिखाती थी। पहले ट्रालय में टॉप से दूसरा स्थान और दूसरे ट्रालय में टॉप पांच में शामिल हैं।
विज्ञापन


पूजा के कोच विपलव गोस्वामी हैं। उनके माता पिता क्षेत्र के मंदिर के बाहर फुलमाल बेंचने का काम करते थे। गत वर्ष पूजा वर्मा का चयन यूपी पुलिस में हुआ था। यूपी पुलिस के ही शशांक त्रीपाठी यूपी टीम में काशी का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूजा वर्मा और शशांक त्रिपाठी दोनों यूपी पुलिस प्रयागराज में तैनात है। दोनों मेरठ शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Fulfilled her parents dream Pooja Verma became constable after working hard wone in shooting
सूर्यदीप। - फोटो : अमर उजाला

रायफल शूटिंग रेंज के सूर्यदीप 22 को देंगे ट्रायल
पुरुष वर्ग का ट्रालय 22 जून को होगा। इसमें केंटोनेमेंट स्थित रायफल शूटिंग रेंज के सूर्यदीप ट्रायल देंगे। सूर्यदीप राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुकाबलों में पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के लिए सूर्यदीप सिंह प्रतिदिन छह घंटे अभ्यास कर रहे हैं।

चिलचिलाती धूप याद बरसात होने पर भी वे शूटिंग रेंज पर नीशानेबाजी का ड्राई अभ्यास करते हैं। सूर्यदीप सुबह 7 से 11 बजे और शाम को तीन से पांच बजे तक अभ्यास करते हैं। रायफल क्लब कार्यकारिणी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल देहरादून के महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में त्रिशूल शूटिंग रेंज पर आयोजित है।

खिलाड़ी प्रतिदिन चार घंटे निशानेबाजी और दो घंटे शारीरिक व्यायाम और योगासन करते हैं। लगातार अभ्यास करने से हाथ का र्जक खत्म करने के लिए 20-20 मिनट के लिए तीन सेट का वर्कआउट करते हैं।

Fulfilled her parents dream Pooja Verma became constable after working hard wone in shooting
शशांक त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

50 मीटर प्रोन रायफल की प्रतियोगिता
काशी के नीशानेबाज 50 मीटर प्रोन वर्ग के रायफल शूटिंग में हिस्सा लेंगे। सूर्यदीप और शशांक त्रिपाठी 50 मीटर प्रोन स्पर्धा के एकल मुकाबले दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के लिए तीसरा और चौथा ट्रायल 5 से 23 जून तक आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed