Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   From rescuing 23 children striking terrorist network CP Mohit receives Distinguished Alumnus honour

यूपी: 23 बच्चों को छुड़ाने से लेकर आतंकियों के नेटवर्क पर प्रहार तक, सीपी मोहित को विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान

Sat, 14 Nov 2026 09:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 09:03 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए आईआईएम मुंबई ने विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से नवाजा है। करीब तीन दशक की सेवा में उन्होंने 15 जिलों में पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। फर्रुखाबाद में 23 बच्चों को बंधक से मुक्त कराने और आतंकवादियों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने जैसे अभियानों से उनकी पहचान बनी।

विज्ञापन
From rescuing 23 children striking terrorist network CP Mohit receives Distinguished Alumnus honour
मोहित अग्रवाल को मिला सम्मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले अपराधी के खिलाफ साहसिक अभियान हो या आतंकवादियों के नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिसिंग में तकनीक का इस्तेमाल हो या कुंभ जैसे विशाल आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपने करीब तीन दशक के सेवाकाल में नेतृत्व और कार्यकुशलता की अलग पहचान बनाई है। जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने प्रतिष्ठित विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से नवाजा है।

विज्ञापन


मुंबई में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। आईआईएम मुंबई पहले राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (निट्टी) के नाम से जाना जाता था। मोहित अग्रवाल इसी संस्थान के पूर्व छात्र हैं। वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अग्रवाल वर्तमान में वाराणसी के पुलिस आयुक्त हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वाराणसी के पुलिसकर्मियों में भी हर्ष

करीब 29 वर्षों की पुलिस सेवा में उन्होंने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पुलिस प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। वर्ष 2005-06 में संयुक्त राष्ट्र में भी सेवाएं दीं। वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख रहते हुए उनके नेतृत्व में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया।

उनके सेवाकाल के सबसे चर्चित अभियानों में फर्रुखाबाद का ऑपरेशन मासूम शामिल है। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रहते हुए उन्होंने 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले अपराधी के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया। पुलिस कार्रवाई में अपराधी मारा गया और सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस साहसिक अभियान के लिए उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया।

विज्ञापन

नेतृत्व, साहस और जनहित को देते हैं प्राथमिकता

प्रयागराज में 2013 के कुंभ मेले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और 2019 के कुंभ मेले में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में उन्होंने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा बिकरू कांड से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उत्तर प्रदेश पुलिस के तकनीकी आधुनिकीकरण में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

अग्रवाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक और केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है। आईआईएम मुंबई का यह सम्मान उनके पेशेवर योगदान के साथ ही पुलिस सेवा में नेतृत्व, साहस और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed