फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   From May 30 to June 15, there will be door-to-door discussion of service, good governance and government works

30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और सरकार के कामों की घर-घर करेंगे चर्चा

Thu, 12 May 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
From May 30 to June 15, there will be door-to-door discussion of service, good governance and government works
केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा 30 मई से गरीब कल्याण पखवाड़ा चलाएगी। पार्टी की ओर से कार्यकर्ता 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रुप में घर घर जाएंगे। पार्टी के इस अभियान की रुपरेखा के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने बुधवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने वाले है। जिसके उपलक्ष्य में पार्टी 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन करेगी। जिसके तहत पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी 75 घंटे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के बीच जाकर केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विद्या सागर राय, अशोक तिवारी, सुशील त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, संतोष पटेल, दिलीप सिंह पटेल, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed