फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friend murdered by stabbing in the stomach and chest; live-in partner arrested.

Varanasi News: पेट और सीने पर चाकू से वार कर दोस्त की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Friend murdered by stabbing in the stomach and chest; live-in partner arrested.
मृतक दीपांशु राय की फ़ाइल फ़ोटो
नशे में धुत दोनों के बीच खाना पकाने और बर्तन धुलने के लिए हुआ था विवाद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा वीडीए कॉलोनी में सोमवार देर रात दीपांशु राय उर्फ लक्की (26) की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। दीपांशु के पेट और सीने पर पांच बार वार किया गया। लिव-इन-पार्टनर कुश पांडेय को भेलूपुर पुलिस ने घटनास्थल से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। नशे में धुत दोनों के बीच खाना पकाने और बर्तन धुलने को लेकर विवाद हुआ और सब्जी काटने वाले चाकू से कुश पांडेय ने दिपांशु की हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम, भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने छानबीन की।
वीडीए कॉलोनी के फ्लैट में दिपांशु राय और सोनारपुरा निवासी कुश पांडेय एक साल से लिव-इन पार्टनर के रूप में रहते थे। कुश साड़ी और लहंगा पहनकर रहता था। दोनों के बीच अक्सर शराब के नशे में झगड़े होते थे। सोमवार रात 10.30 बजे दोनों हरिश्चंद्र घाट से शराब का सेवन कर घर लौटे। इस बीच दिपांशु और कुश के बीच खाना पकाने और बर्तन धुलने को लेकर विवाद हो गया। तभी किचन के पास कुश ने सब्जी काटने वाले चाकू से दीपांशु पर हमला कर दिया। दीपांशु के लहूलुहान होने पर कुश ने खून रोकने के लिए हल्दी लगाने का प्रयास भी किया। घटना के बाद आरोपी कुश ने पहले 108 और फिर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दीपांशु राय वीडीए कॉलोनी में अपने घर में रहता था, जिसे उसके पिता शिबू सिंह ने खरीदा था। दीपांशु शराब का आदी था। दो साल पहले घाट पर उसकी मुलाकात सोनारपुरा निवासी कुश पांडेय से हुई थी। कुश के पिता उदय नाथ पांडेय का निधन हो चुका है। एक साल पहले कुश दीपांशु के घर में रहने लगा। कुश लहंगा पहनकर पैसे मांगता था। हत्या के आरोप में कुश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिपांशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article