फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friday Friday prayers for the prosperity of farmers and weavers

किसान और बुनकरों की समृद्धि के लिए अगहनी जुमे की नमाज कल

Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Friday Friday prayers for the prosperity of farmers and weavers
किबुनकर बिरादराना की ओर से पढ़ी जाने वाली अगहनी जुमे की नमाज तीन दिसंबर को चौकाघाट मछली मंडी के स्थित ईदगाह में पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

बुनकर बिरादराना तंजीम बावनी के सद्र हाजी मुख्तार महतो और बाइसी के सद्र सरदार एकरामुद्दीन साहब ने बताया कि अगहनी जुमे की नमाज की ये परंपरा लगभग 450 साल पुरानी है। जब देश में सूखा पड़ा था। जिसकी वजह से किसान परेशान थे, बारिश न होने से किसान खेती नही कर पा रहे थे। बुनकरों के बुने कपडे़ बिक नहीं रहे थे हर तरफ भुखमरी का आलम था। तब बुनकरों ने कारोबार को बंद करके अगहन के महीने में जुमे के दिन ईदगाह में इकठ्ठा होकर नमाज अदा कर अल्लाह ताला के बारगाह में दुआएं मांगी गई। इसके बाद अल्लाह के रहमो करम से बारिश हुई और देश में खुशहाली आई। बुनकरों के कारोबार भी चलने लगे तब से इस परंपरा को बनारस में मनाई जाने लगी। शुक्रवार को बनारस के सभी बुनकर अपना काम बंद कर इस परंपरा को निभाने के लिए चौकाघाट एकत्र होंगे। इसके लिए क्षेत्र के पार्षद रमजान अली ने बुनकरों से अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed