जिस फॉल्कन-8 एक्स विमान से बनारस आए फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष, जानें इसकी खासियत
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह विमान पहली बार वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरा।इस विमान की सबसे बड़ी खासियत यह है की विमान का संचालन करने वाले कुशल पायलट द्वारा इसे कम विजिबिलिटी में भी उतारा जा सकता है।
वहीं प्रधानमं त्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विमान बीबीजे से आए। जबकि फ्रांस के डेलीगेट्स एयर इंडिया के स्पेशल विमान से पहुंचे। हवाई अड्डे के एप्रन पर विमान से निकलते ही फ्रांस के राष्ट्रपति की अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।