फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Free X-ray in IMS-BHU Trauma Center new facility will be implemented from akshaya tritiya

UP: IMS- BHU ट्रॉमा सेंटर में निशुल्क एक्सरे, इस दिन से लागू होगी नई सुविधा; मोबाइल पर फिल्म की नहीं लगेगी फीस

Wed, 23 Apr 2025 10:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 10:12 AM IST
सार

ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए नई सुविधा होने जा रही है। यहां इलाज कराने वालों को निशुल्क एक्सरे की व्यवस्था मिलेगी। आने वाली अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इसका शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
Free X-ray in IMS-BHU Trauma Center new facility will be implemented from akshaya tritiya
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Hospita: आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीज अब बिना किसी खर्च अपना एक्सरे करवा सकेंगे। एक्सरे करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर और मरीज के मोबाइल पर उसकी फिल्म भी मिल जाएगी। अब तक यह व्यवस्था केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए की गई थी लेकिन अक्षय तृतीया से सभी मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। 

विज्ञापन


डॉक्टर भी मोबाइल वाली रिपोर्ट से देखकर उपचार करेंगे। हालांकि अगर कोई मरीज चाहेगा तो वह फिल्म भी ले सकेगा लेकिन इसके लिए निर्धारित फीस देनी होगी।

ट्रॉमा सेंटर में वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि जगहों से हर दिन इमरजेंसी और ओपीडी मिलाकर एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। जरूरत के हिसाब से आधे से अधिक मरीज को डॉक्टर एक्सरे लिखते हैं। 

विज्ञापन

नई सुविधा से मिलेगी सहूलियत

एक्सरे कराने के बाद मरीज को फिल्म लेने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ता है। इसको देखते हुए पिछले कुछ महीनों से ट्रायल के तौर पर इमरजेंसी के मरीजों को बिना किसी जांच फीस के मोबाइल पर एक्सरे फिल्म देने के लिए पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम की सुविधा शुरू की गई। 

ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि अक्षय तृतीया से सभी मरीजों (ओपीडी / ट्रायेज / आईसीयू / वार्ड / अन्य रोगी देखभाल क्षेत्र) को बिना फीस इस सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। 

अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) के तहत दी जाने वाली इस सुविधा के बारे में चिकित्सकों और जांच कराने वाले मरीजों को भी बताया जा रहा है। बताया कि चिकित्सा-कानूनी मामलों (एमएलसी) में कराए जाने वाले एक्सरे के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित जांच फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed