फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Free treatment in e pehc sarnath varanasi

एक क्लिक पर हर मर्ज का इलाज, बिन पैसे के मरीज को सभी तरह की जांच कराने की है सुविधा

Tue, 28 Jan 2020 01:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Free treatment in e pehc sarnath varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं और आपको विशेषज्ञ डाक्टर नहीं मिल रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत सारनाथ स्थिति ई पीएचसी पर पहुंच जाइए। वहां पर बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ डाक्टर दो मिनट में आपकी समस्या का समाधान कर देंगे, वह भी बिना किसी फीस लिए। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना केतहत सारनाथ स्थित पीएचसी को ई पीएचसी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे बनारस में इस तरह की ये पहली ई पीएचसी है। इससे क्षेत्र के मरीजों को इलाज कराने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं महसूस हो रही है।

विज्ञापन


हार्ट से लेकर किडनी केतक डाक्टर से ले सकते हैं सलाह
ई पीएचसी में बिना कोई नंबर लगाए आप किसी भी बीमारी के विशेषज्ञ से दो मिनट में सलाह ले सकते हैं। पहले आपको अपनी बीमारी केबारे में वहां पर मौजूद कर्मचारी को बताना होगा। आप से ली गई जानकारी को वह कंप्यूटर पर आनलाइन फीड कर देगा। बीमारी केबारे में कंप्यूटर पर फीड करने के एक मिनट केबाद उस बीमारी केस्पेशलिस्ट डाक्टर आपकेसामने बैठे मिलेंगे और आपकी बीमारी का इलाज करेंगे।
विज्ञापन


सभी तरह की जांचें हो रही निशुल्क
सारनाथ स्थित ई पीएचसी पर खून से संबंधित जांचें पूरी तरह से निशुल्क हैं। वहां पर डेंगू, मलेरिया, शूगर और खून से संबंधित सभी तरह की जांच करने की सुविधा उपलब्ध है। इसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स आदि की जांच के लिए यहां पर कोई फीस नहीं लिया जा रहा है। हर दिन इस क्षेत्र के मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य
सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आप कभी भी अपना आधार कार्ड लेकर ई पीएचसी पर इलाज करा सकते हैं। एक बार आधार कार्ड का पंजीकरण हो गया तो उसके बाद आपको केवल अपना पंजीकरण नंबर लेकर ही जाना है। उसकेबाद आपका इलाज बिना किसी देरी किए हो जाएगा।

दवा के लिए नहीं लगानी है लाइन
बीमारी के इलाज केबाद दवा भी तुरंत मिल जा रही है। डाक्टर से सलाह लेने केबाद जो भी दवा डाक्टर ने आपको लिखी है, वह तुरंत कंप्यूटर में आनलाइन दिखने लगती है। वहां पर मौजूद कर्मचारी आपको स्टोर से निकालकर तुरंत दवा दे देगा।

इमरजेंसी मरीजों केलिए एंबुलेंस की सुविधा
अगर ई पीएचसी पर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचता हो तो वहां प्राथमिक उपचार देने केबाद उसको तुरंत एंबुलेंस से दीनदयाल या बीएचयू अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था वहां पर मौजूद कर्मचारी करते हैं। ई पीएचसी क्रेंद के प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी को कुछ करने की आवश्यकता  नहीं है। केवल आपको आधार कार्ड लेकर आना है, वहां यहां पर सभी तरह के इलाज और जांचे फ्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed