{"_id":"65f2e795e639b8607b0ed9ee","slug":"free-qr-will-installed-all-houses-people-will-able-to-pay-taxes-at-home-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nigam Varanasi: नगर के सभी मकानों पर लगेंगे निशुल्क क्यूआर कोड, घर बैठे जमा कर सकेंगे TAX","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nigam Varanasi: नगर के सभी मकानों पर लगेंगे निशुल्क क्यूआर कोड, घर बैठे जमा कर सकेंगे TAX
Thu, 14 Mar 2024 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:34 PM IST
सार
Nagar Nigam Varanasi: मेयर ने नगर के भवनों में क्यूआर कोड लगाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर नगर निगम के कंप्यूटर सेल ने एक्सिस बैंक के सहयोग से क्यूआर कोड की व्यवस्था तैयार की है। बैंक नगर के सभी 2.22 लाख भवनों में निशुल्क क्यूआर कोड लगाएगा। इसके लिए भवन स्वामियों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्यूआर कोड का शुभारंभ करते मेयर और अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहकर, जलकर और सीवर का कर घर बैठे जमा करने के लिए नगर क्षेत्र के सभी 2.22 लाख भवनों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर निगम में क्यूआर कोड का विमोचन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। सभी भवनों के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था करने वाला वाराणसी प्रदेश का पहला नगर निगम होगा।
मेयर ने नगर के भवनों में क्यूआर कोड लगाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर नगर निगम के कंप्यूटर सेल ने एक्सिस बैंक के सहयोग से क्यूआर कोड की व्यवस्था तैयार की है। बैंक नगर के सभी 2.22 लाख भवनों में निशुल्क क्यूआर कोड लगाएगा। इसके लिए भवन स्वामियों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस क्यूआर कोड के माध्यम से भवन स्वामी अपने भवन का गृह कर, जल कर, सीवर कर घर बैठे जमा कर सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी और दैनिक उपस्थिति की भी मॉनीटरिंग की जाएगी।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी क्यूआर कोड स्कैन कर उस भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा, जिससे यह पता चलेगा कि किस घर से कूड़े का उठान किया गया है। क्यूआर कोड लगाने का काम प्रथम चरण में भेलूपुर जोन से शुरू किया जाएगा। एक्सिस बैंक के प्रबंधक ने बताया कि शीघ्र ही सभी भवनों पर क्यूआर कोड लगाने का काम शुरू होगा।