Covid: वाराणसी में इन सात जगहों पर करा सकेंगे निशुल्क कोरोना की जांच, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि किसी भी तरह का संदिग्ध लक्षण दिखने पर लोग बिना किसी हिचकिचाहट के शहर में बने जांच केंद्रों पर कोरोना जांच करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में अब तक जिला, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में कोरोना जांच की सुविधा थी। अब ईएसआईसी अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल के साथ ही शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में भी लोग कोरोना जांच करवा सकेंगे। देश में अलग-अलग जगहों पर कोरोना के नए वैरियंट से प्रभावित लोग मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले से चल रहे कोरोना जांच सेंटर के अलावा कई नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। जांच के लिए अब स्वास्थ्य केंद्रों को भी शामिल किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि किसी भी तरह का संदिग्ध लक्षण दिखने पर लोग बिना किसी हिचकिचाहट के शहर में बने जांच केंद्रों पर कोरोना जांच करा सकते हैं। ईएसआईसी हॉस्पिटल समेत तीन नए केंद्र बनने से बड़ी राहत होगी।
इन जगहों पर हो रही कोरोना की नि:शुल्क जांच
- - मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
- - दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल
- - लाल बहादुरशास्त्री अस्पताल रामनगर
- - जिला महिला अस्पताल
- - स्वामी विवेकानंद राजकीय अस्पताल भेलूपुर
- - ईएसआईसी हॉस्पिटल पांडेयपुर
- - शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भी जल्द ही शुरू हो सकती है सुविधा
जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील प्रसारित करवाई जा रही है। कोरोना की पहली, दूसरी, तीसरी लहर की तरह ही इस बार भी कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टेशन पर भी जल्द ही जांच की सुविधा शुरू की जा सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी चल रही है।
नगर निगम करा रहा सैनिटाइजेशन
कोविड को ध्यान में रखकर नगर निगम ने सैनिटाइजेशन की वृहद कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए रूटवार रूपरेखा तय की जा रही है, जिन स्थानों पर भीड़भाड़ अधिक है। वहां पर प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि सैनिटाइजेशन के कार्य में पूरी मशीनरी को लगाया गया है।
सैनिटाइजेशन में छोटी मशीनों के अलावा बड़े स्प्रिंकलर का सहारा लिया जा रहा है। कुछ बड़े इलाकों को कवर करने के लिए मिस्ट गन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन इलाकों को पहले कवर करने की योजना है, जहां अधिक भीड़ उमड़ती है। इनमें भीड़भाड़ वाले मंदिर, गंगा घाट, प्रमुख चौराहों को शामिल किया गया है।