फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud with DLW staff on the name of IAS b chandra kala facebook id

फेसबुक पर खुद को आईएएस बी चंद्रकला बता कर डीरेका कर्मी से ऐंठा 50 हजार

Thu, 22 Nov 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 22 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Fraud with DLW staff on the name of IAS b chandra kala facebook id
फेसबुक पर खुद को आईएएस बी चंद्रकला बता कर जालसाज ने वाराणसी स्थित डीरेका की लिपिक से 50 हजार रुपये ऐंठ लिया। प्रकरण को लेकर डीरेका की लिपिक सविता सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीरेका की लिपिक सविता सिंह ने मंडुवाडीह पुलिस को बताया कि फेसबुक पर आईएएस बी चंद्रकला की आईडी के शख्स से उनकी दोस्ती हुई। दोनों में फेसबुक पर बातचीत का क्रम शुरू हुआ तो सविता ने उसे बताया बलिया में उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है और समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इस पर खुद को आईएएस बी चंद्रकला बताने वाले जालसाज ने सविता से कहा कि वो 50 हजार रुपये में पूरे विवाद को जड़ से खत्म करा देगा। सविता उसके झांसे में आ गईं और उसके द्वारा बताए बैंक खाता नंबर में 50 हजार जमा कर दिया। इसके बाद जालसाज एक लाख रुपये और मांगने लगा तो सविता को शंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसने सविता की किसी भी तरह से मदद नहीं की तो उन्होंने मंडुवाडीह थाने जाकर प्रकरण के संबंध में तहरीर दी। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल से कराकर आरोपी को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed