{"_id":"5c449007bdec2273771f2313","slug":"fraud-with-143-people-in-sonebhadra-on-the-name-of-job-in-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज कुंभ में रोजगार के नाम पर सोनभद्र के 143 लोगों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज कुंभ में रोजगार के नाम पर सोनभद्र के 143 लोगों से लाखों की ठगी
Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shubham
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनूसागर कोलगेट पर दुकान खोलकर दो व्यक्तियों ने प्रयागराज के कुंभ मेले में रोजगार का सब्जबाग दिखाकर 21 लाख की ठगी कर ली। 143 पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। डाला निवासी अवधेश यादव सहित 143 लोगों ने एपी किरीट राठोड को तहरीर दी।
इसमें आरोप लगाया है कि माला इंटरप्राइजेज नाम से रेनूसागर कोलगेट पर दुकान खोलकर दिनेश सिंह और राधेश्याम ने ऊर्जांचल के ओबरा, अनपरा, डिबुलगंज, औड़ी, शक्तिनगर व रेनूसागर के लोगों को रोजगार देने के नाम पर ठग लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि कुंभ मेले में लाखों मालाओं की आवश्यकता है।
हमारा कच्चा माल लेकर उसकी माला बनाकर हमें देना होगा। 10 रुपये प्रति माला की दर से मजदूरी दी जाएगी। काम शुरू करने के लिए पांच हजार से 10 हजार रुपये तक सिक्योरिटी मनी देनी होगी। 06 अगस्त 2018 से लेकर 06 दिसंबर तक लोगों ने सिक्योरिटी मनी जमा की।
विज्ञापन
कई लोगों ने कच्चा माल लेकर माला बनाकर लौटा भी दिया। उनका भुगतान भी कर दिया गया। इसके बाद लोग इस धंधे में जुड़ते चले गए तथा सिक्योरिटी के नाम पर पैसा जमा करते गए। बाद में दुकान बंद कर आरोपी लापता हो गए।