फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of two lakh rupees in the name of getting clerk job in science faculty in BHU

नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी: खुद को बताया BHU का प्रोफेसर, क्लर्क की जॉब के लिए पैसे मांगे और फिर..

Fri, 19 May 2023 05:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 19 May 2023 05:47 PM IST
सार

जालसाज ने कहा कि आपकी लड़की पसंद आ जाएगी तो हम अपने बेटे से शादी कर देंगे। खुद को बीएचयू के साइंस फैकल्टी में मैथ का प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह बताया। जिसके बाद चंद्रशेखर का मोबाइल नंबर लेकर शादी संबंधित बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान ही जालसाज ने कहा कि हमारे विभाग में क्लर्क के लिए जगह निकली है। जिसके लिए चार लाख रुपए लगेगा ।

विज्ञापन
Fraud of two lakh rupees in the name of getting clerk job in science faculty in BHU
BHU - फोटो : Social Media

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज खुद को प्रोफ़ेसर बताते हुए दो लाख की ठगी कर मोबाइल बंद कर फरार हो गया। भुक्तभोगी की शिकायत पर लंका पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की मदद से जुट गई है। आरोप है कि चितईपुर थाना क्षेत्र के नारायणी विहार कॉलोनी के रहने वाले चंद्रशेखर सिंह बीते 12 मई को लंका रविदास गेट पर खड़े होकर मोबाइल पर अपने रिश्तेदार से बात कर रहे थे।

विज्ञापन

उनकी बातों को सुनकर उनके बगल में खड़ा एक आदमी पास आया और बोला कि आप किसकी शादी की बात कर रहे थे।  इसके बाद बिरादरी के बारे में पूछा और अपनी बिरादरी बताने पर खुद को राजपूत बताते हुए अपने बेटे की शादी के लिए कहने लगा। अपने बेटे को मुंबई में इंडियन नेवी में सर्विस करने का हवाला दिया।

विज्ञापन

Fraud of two lakh rupees in the name of getting clerk job in science faculty in BHU
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के बाद जालसाज ने कहा कि आपकी लड़की पसंद आ जाएगी तो हम अपने बेटे से शादी कर देंगे। खुद को बीएचयू के साइंस फैकल्टी में मैथ का प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह बताया। जिसके बाद चंद्रशेखर का मोबाइल नंबर लेकर शादी संबंधित बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान ही जालसाज ने कहा कि हमारे विभाग में क्लर्क के लिए जगह निकली है। जिसके लिए चार लाख रुपए लगेगा ।
बातों में आकर भुक्तभोगी, दो लाख रुपए 15 तारीख को डॉक्यूमेंट के साथ अपने बेटे को लेकर बीएचयू होल्कर भवन पहुंचे। जहां पैसा लेने के बाद जालसाज भीतर चला गया। कुछ देर बाद बाहर निकला और बोला कि मेरी बात हो गई है। बाकी पैसा जॉइनिंग के बाद दे दीजिएगा। इसके बाद शाम को अपने आवास मीरा कॉलोनी में नाम पूछ कर आने के लिए बोला। शाम को चंद्रशेखर अपने बेटे लक्की सिंह के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। लेकिन वहां उस नाम का कोई प्रोफ़ेसर नहीं मिला और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पुलिस भुक्तभोगी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed