फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of RS one lakh from divyang woman in varanasi police filed case against Vishwa Hindu Sena President

Varanasi News: दिव्यांग महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 11:22 PM IST
सार

वाराणसी में दिव्यांग महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Fraud of RS one lakh from divyang woman in varanasi police filed case against Vishwa Hindu Sena President
विश्व हिंदू सेना का अध्यक्ष अरुण पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्यांग महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी मामले में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक के खिलाफ शुक्रवार को भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन निवासी पीड़िता अन्नपूर्णा सिंह के अनुसार वह दुर्गाकुंड में रहती थी। पति की मौत के बाद 2015 में अरुण पाठक से उनकी मुलाकात हुई।

विज्ञापन


अरुण ने सेवा भाव व भरण पोषण के एवज में अपनी पत्नी मनीषा के खाते में डेढ़ लाख रुपया लिया। इसके बाद वह पैसा देने से मुकर गया। वापस पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कार्यालय के प्रबंधक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा 
नदेसर स्थित कार्यालय के लेखाधिकारी व प्रबंधक के खिलाफ युवती ने जाति सूचक शब्दों और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मऊ जिले की रहने वाली युवती के अनुसार वह हार्ट की मरीज है व वर्तमान में उसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदेसर स्थित एक कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि कार्यालय के एकाउंटेंट व प्रबंधक की नीयत उसके प्रति खराब है। दो जुलाई को कार्यालय अवधि के बाद देर तक रोके रखा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। कैंट थाने में प्रबंधक के खिलाफ एससी एसटी, छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। ब्यूरो

पति समेत 10 के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात मामले में पति और उसके परिजनों के खिलाफ पीड़िता ने शुक्रवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चोलापुर की रहने वाली युवती के अनुसार उसकी शादी 2011 में चंदौली के एक गांव में हुई थी। पति से संबंध टूटने के बाद गांव के ही युवक ने शादी का झांसा दिया।

इसके बाद दुष्कर्म किया। दबाव पर मंदिर में शादी की। पांडेयपुर में एक किराये के मकान में दोनों एक साथ पति और पत्नी के रूप में रहने लगे। आरोप है कि इसके बाद पति दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। 13 जुलाई को परिजनों संग कमरे से निर्वस्त्र कराकर निकाल दिया। ब्यूरो

बहन के ससुराल गए भाइयों की पिटाई, तीन गिरफ्तार 

 केराकतपुर गांव में गुरुवार को बहन के ससुराल आए भाई और पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिहार बक्सर के कृष्णापुर निवासी कैलाश गिरी के अनुसार उन्हें पता चला कि बहन सुमन को सुसराल में पति समेत अन्य सदस्यों ने पांच दिनों से बंधक बना लिया है।

इस पर पिता काशीनाथ सिंह, भाई हरिहर सिंह के साथ बहन से मुलाकात को पहुंचे तो ससुराल के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पति शुभम गोस्वामी, ससुर राम प्रसाद, दो अन्य कल्लू व किशन ने हमला कर दिया। लाठी डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया। लोहता थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के अनुसार पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर बहन के पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

दवा के लिए घर से निकली विवाहिता लापता

लोहता के डीहे मुहल्ला निवासी एक महिला शुक्रवार की सुबह घर से दवा लेने के लिए निकली और लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पति बाबू नंद के अनुसार दवा के लिए निकली पत्नी नहीं आई तो गुमशुदगी दर्ज कराई। 

धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार 
रोहनिया पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी मुक्खू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार माधोपुर बालीपुर निवासी मुक्खू के खिलाफ पिछले साल धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है, इस मुकदमे में उसकी तलाश की जा रही थी। 

गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में गैंग लीडर को कपसेठी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कपसेठी थाना प्रभारी बैधनाथ सिंह के अनुसार आरोपी शिवराम निवासी गजेपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed