फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of RS 25 lakhs in the name of getting job in FCI Threatened to murder after asked for mone case filed in varanasi

एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
सार

वाराणसी के  रत्नाकर विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एफसीआई में नौ लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। उसने मंगलवार को इस मामले पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Fraud of RS 25 lakhs in the name of getting  job in FCI Threatened to murder after asked for mone case filed in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लोगों से 25 लाख रुपये लिए गए और मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ये आरोप वाराणसी के सामनेघाट स्थित रत्नाकर विहार कालोनी के रहने वाले परिपूर्णानंद गिरी ने लगाया है। परिपूर्णानंद ने लंका थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


 लंका थाने में दी  गई तहरीर के अनुसार वर्ष 2018 में नरिया स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज पर रोहनिया के शाहवाबाद निवासी अमित मिश्रा से मुलाकात हुई थी। इसी दौरान अमित ने एफसीआई में नौकरी दिलवाने की बात कही और इसके एवज में सिक्योरिटी मनी के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


इस बीच अपने मित्र आजमगढ़ के रहने वाले चंदन की अमित से मुलाकात कराई। अमित ने चंदन से नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख पहले लेकर उसे लोडिंग और अनलोडिंग के काम में लगाया। एक महीने बाद चंदन अपने घर पहुंचा तो अपने पड़ोस के रहने वाले कपिल, सुनील, आदित्य देव सिंह, प्रवीण कुमार, प्रह्लाद कुमार, रामाश्रय गिरी, दया वर्मा, डॉ मनोज, राजन मौर्या से नौकरी लगवाने की बात कही और सभी अमित मिश्रा से आकर संपर्क किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभी ने नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये दे दिए। पैसा देने के बाद भी काफी समय बीतने के दौरान नौकरी नहीं मिलने पर जब पैसा वापस करने की मांग की गई तो पैसा लौटाने की बजाय अमित मिश्रा, राकेश, चंदन, संजय सिंह राणा और महेश सिंह द्वारा फोन पर पीड़ितों को धमकी दी जा रही है। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि श्रीराम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अमित मिश्रा, राकेश, चंदन, संजय सिंह राणा और महेश सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed