फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of RS 15 lakhs from LIC lady officer in varanasi police filed case against three including father and so

Varanasi News: LIC की महिला अधिकारी से 15 लाख की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

Thu, 15 Sep 2022 02:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Sep 2022 02:40 PM IST
सार

एलआईसी अधिकारी के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मंडुवाडीह पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fraud of RS 15 lakhs from LIC lady officer in varanasi police filed case against three including father and so
मंडुवाडीह थाने में सामने आया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक महिला अधिकारी के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में गुरुवार को  मंडुवाडीह पुलिस ने पहाड़ी निवासी विनोद कुमार सिंह और उसके बेटे अखिलेश सिंह और स्टाफ मार्कंडेय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत साकेत नगर निवासी किरन गुप्ता भेलूपुर स्थित एलआईसी कार्यालय में अधिकारी हैं। किरन के अनुसार मंडुवाडीह थाने के पहाड़ी निवासी विनोद कुमार सिंह उनके ऑफिस में आता-जाता रहता था। इसी वजह से उससे संपर्क हुआ और फिर पारिवारिक मित्रता भी हो गई।
विज्ञापन


आरटीजीएस और चेक के माध्यम से दिए 15 लाख
वर्ष 2014 में विनोद ने उनसे कहा कि उसे पैसे की जरूरत है। यदि वह उसे 15 लाख रुपए दे दें तो वह मड़ौली स्थित अपनी जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम पर करने को तैयार है। तब विनोद के साथ उसका बेटा अखिलेश सिंह और मार्कंडेय यादव भी मौजूद थे। विनोद पर भरोसा करते हुए किरन ने आरटीजीएस और चेक के माध्यम से विनोद को 15 लाख रुपए दिए। इसके बदले में 50 रुपए के स्टांप पर लिखापढ़ी हुई और विनोद ने उन्हें एक चेक भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किरन ने बताया कि लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ना तो पैसे वापस मिले और ना ही उक्त जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम पर नहीं हुई। इस पर उन्होंने विनोद को अपने घर बुलाकर पैसा लौटाने को कहा। तब विनोद ने कुछ और समय देने के लिए कहा। पारिवारिक संबंध होने के कारण वह भी मान गई। इसके बाद शुरू हुआ टाममटोल का 2022 तक जारी रहा। किरन ने बताया कि बीते अप्रैल में विनोद ने जमीन के कागजात दिए।

उन कागजात को सदर तहसील में चेक कराने पर पता लगा कि वह जमीन विनोद के नाम नहीं बल्कि उसकी पत्नी के नाम है। इस तरह से विनोद ने उनसे झूठ बोला था कि जमीन उसके नाम पर है। विनोद से जब उन्होंने फिर अपने पैसे की मांग की तो वो, अखिलेश और मार्कंडेय उन्हें देख लेने की धमकी देने लगे। इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed