{"_id":"60b144a9801b99585301aa72","slug":"fraud-of-90-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-job-in-bhu-victim-complain-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Sat, 29 May 2021 12:59 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 May 2021 12:59 AM IST
सार
साल 2019 में कुछ लोगों ने बीएचयू और एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी बताते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लोगों से 90 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने फर्जी लेटरपैड पर नियुक्ति भी थमा दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दो साल पूर्व बीएचयू में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लोगों से फर्जीवाड़ा कर 90 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को डीसीपी काशी जोन के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बरेका के जलालीपट्टी निवासी सुमनलता श्रीवास्तव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि साल 2019 में कुछ लोगों ने बीएचयू और एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी बताते हुए नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
फिर विभिन्न माध्यमों से परिवार और रिश्तेदारों में आठ लोगों से लगभग 90 लाख रुपये लेने के बाद फर्जी लेटरपैड भी थमा दिया। बीएचयू में जाने के दौरान पता चला कि सभी नियुक्ति फर्जी है। इसके बाद पति शैलेंद्र श्रीवास्तव, उनके दो भाई और दोस्तों में चार लोगों ने जब पैसे की मांग शुरू की तो जालसाजों ने धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना में भी गुहार लगाई जा चुकी है। इस खेल में महमूरगंज के रानीपुर में रहने वाले चार लोगों से पुलिस पूछताछ भी की है लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन